सोनभद्र में धंस गई पत्थर की खदान, एक मजदूर का मिला शव, कई अभी भी फंसे

सोनभद्र। सोन पहाड़ी के खजाने को लेकर पूरी दुनिया में मशहूर हुए उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। दरअसल, यहां ओबरा थाना क्षेत्र के बिली मारकुंडी खनन एरिया में शुक्रवार शाम अचानक खदान धंस गई। खदान धंसने की खबर मिलते ही स्थानीय प्रशासन में अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। बता दें कि जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त खदान में 6 मजदूर काम कर रहे थे।

labour body found in sonbhadra stone mine accident in Markundi area

Recommended Video

    सोनभद्र में धंस गई पत्थर की खदान, एक मजदूर का मिला शव, कई अभी भी फंसे

    जानकारी के मुताबिक, हादसा शुक्रवार शाम करीब 4 बजे हुआ। हादसे के बाद चलाए गए रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान दो मजदूर घायल अवस्था में खदान से बाहर निकाले गए थे, जबकि अन्य मजदूरों को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई थी। खदान का मलबा साफ करने के लिए जेसीबी लगाई गई है। वहीं, बाहर निकाले गए मजदूरों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

    एनडीआरएफ को भी किया गया सूचित
    वहीं, सोनभद्र के डीएम एस राजालिंगम ने कहा, 'हमें बताया गया था कि करीब 6 लोग वहां काम कर रहे थे। दो लोगों को बचा लिया गया है और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उनकी हालत अब स्थिर है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। एनडीआरएफ को भी सूचित कर दिया गया है।'

    सुरेंद्र का शव हुआ बरामद
    शुक्रवार की शाम को घटना होने के बाद से ही खदान क्षेत्र से मलबा हटाने का काम चल रहा है। शुक्रवार की रात में अंधेरा काफी होने और पत्थर दोबारा गिरने की आशंका को देखते हुए रात में राहत और बचाव कार्य रोक दिया गया था। शनिवार की सुबह जैसे ही पुनः राहत और बचाव कार्य प्रशासन की देखरेख में शुरू हुआ वैसे ही पत्थरों के नीचे से एक मजदूर सुरेंद्र निवासी पतेहवा का शव बरामद हुआ। स्‍थानीय मजदूरों के अनुसार अभी भी पत्‍थरों के नीचे पांच और मजदूरों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+