UP News: बर्थडे ब्वॉय ने 'तमंचे से काटा केक', वीडियो वायरल होते ही हरकत में आई पुलिस, गिरफ्तार
UP News: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जनपद में अपने जन्मदिन पर तमंचे से केक काटते हुए उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करना बर्थडे ब्वॉय को महंगा पड़ गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार कर ली।
गिरफ्तार करने के बाद पुलिस उससे पूछताछ करते हुए अवैध तमंचे को भी बरामद की। अवैध तमंचा बरामद करने के बाद आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस द्वारा पकड़े गए युवक के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की गई।

दरअसल, सोनभद्र जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र के पकरी गांव निवासी मोहम्मद इस्माइल का बीते दिनों जन्मदिन था। अपने जन्मदिन पर वह फेमस होने के लिए और लोगों पर धाक जमाने के लिए अपने साथियों के साथ तमंचे केक काटा। केक काटने के बाद लोगों ने तमंचा लेकर जमकर डांस किया।
यह दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने इसका वीडियो बना लिया। वीडियो बनाने के बाद उसने उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए तलाश में जुट गई।
पुलिस द्वारा यह भी बताया गया कि मोहम्मद इस्माइल द्वारा खुद तमंचे से के काटे जाने वाले वीडियो को अपने इंस्टाग्राम और फेसबुक आईडी से अपलोड किया गया था। मामले में पुलिस अधीक्षक द्वारा कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया था। जांच पड़ताल में पुलिस ने सोमवार को मोहम्मद इस्माइल को घुवास नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया।
सदर कोतवाल लक्ष्मण पर्वत द्वारा मीडिया को बताया गया कि तमंचे से केक काटने वाले मोहम्मद इस्माइल को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी निशान देही पर पुलिस टीम ने अवैध तमंचा भी बरामद किया है। उन्होंने यह भी कहा कि सोमवार को गिरफ्तार करने के बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications