भोजपुरी एक्ट्रेस के कमरे में पिस्टल लेकर घुस गया सिरफिरा, बंधक बनाकर की ये मांग

Sonbhadra news, सोनभद्र। यूपी के सोनभद्र में शूटिंग के लिए आई भोजपुरी अभिनेत्री रितु सिंह को एक सिरफिरे आशिल ने होटल में पिस्टल के दम पर बंधक बना लिया। जानकारी के मुताबिक,​ सिरफिरा अभिनेत्री पर शादी का दबाव बना रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। एसपी ने बताया ​कि होटल में भोजपुरी फिल्म की शूटिंग के लिए यहां आई अभिनेत्री के कमरे में सिरफिरा आशिक पंकज यादव बुरी नीयत से जबरदस्ती घुस गया था और अभिनेत्री को बंधक बना लिया।

कमरे में घुसकर अभिनेत्री को बनाया बंधक

कमरे में घुसकर अभिनेत्री को बनाया बंधक

जानकारी के मुताबिक, शनिवार को राॅबर्ट्सगंज शहर स्थित एक होटल में फिल्म की शूटिंग के लिए अभिनेत्री रितु सिंह समेत फिल्म यूनिट के 60-70 सदस्य ठहरे थे। दोपहर में जौनपुर का रहने वाला पंकज यादव पिस्टल लेकर अचानक अभिनेत्री के कमरे में घुस गया और उसे बंधक बना लिया। इस दौरान उसने अभिनेत्री पर फायर भी किया, लेकिन वह बाल-बाल बच गई और गोली होटल में किसी काम से गए अशोक कुमार की जांघ में लग गई। बाद में उसे अस्पताल तके भर्ती करवाया गया है।

युवक बोला- बहुत प्यार करता हूं

युवक बोला- बहुत प्यार करता हूं

घटना से होटल में अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को समझाने की कोशिश की, लेकिन उसने पुलिसकर्मियों पर भी फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस एक्शन में आई और उसे गिरफ्तार कर लिया। पंकज के मुताबिक, वह अभिनेत्री से प्यार करता है।

अभिनेत्री ने कहा- दो साल से कर रहा है परेशान

अभिनेत्री ने कहा- दो साल से कर रहा है परेशान

अभिनेत्री ने बताया कि आरोपी पंकज यादव पिछले दो साल से उनका पीछा कर रहा था। साथ ही उन पर शादी के लिए भी दवाब बनाता रहता था। बता दें, आरोपी पंकज यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। अभिनेत्री ने बताया कि उसने मुंबई पुलिस में भी आरोपी की शिकायत की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+