Sonbhadra में धारदार हथियार से युवक ने कर दी महिला की हत्या, जादू-टोना कराने का था शक
Sonbhadra News, सोनभद्र। खबर उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के सोनभद्र जिले (Sonbhadra) से है, यहां एक युवक ने जादू-टोने के शक में महिला की धारधार हथियार से वार कर हत्या कर दी। वारदात की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। तो वहीं, पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

वारदात पन्नूगंज थाना क्षेत्र के बभनगवा गांव की है। एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि गांव निवासी विजेंद्र को शक था कि महिला उसके ऊपर जादू-टोना करती है, जिसकी वजह से उसे कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वो जादू-टोने को अपनी परेशानियों की वजह मानकर पिछले एक साल से महिला से नाराज चल रहा था।
शनिवार को विजेंद्र ने महिला पर धारधार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर हालत में परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद पुलिस ने हत्यारोपी विजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार को बरामद करने का प्रयास कर रही है। तो वहीं, एसपी का कहना है कि मृतक महिला का नाम तेतरी देवी है जिसकी उम्र 50 साल बताई जा रही है।
पिछले एक वर्ष से इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कई बार तकरार हो चुकी थी। जब एक बार फिर से विवाद शुरू हुआ तो इस विवाद ने देखते ही देखते खूनी रूप ले लिया। विवाद के दौरान ही गुस्साए विजेंद्र ने चापर से महिला पर कई वार कर दिए, जिससे उसकी मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications