सोनभद्र: मां और बीवी की हत्या कर शवों को किया आग के हवाले, बहन को मारने के लिए तलवार लेकर दौड़ा

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के शक्तिनगर थाना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक शख्स ने अपनी बीवी और मां की हत्या कर शवों को आग के हवाले कर दिया। मौके पर पहुंची शक्तिनगर पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर एनटीपीसी संजीवनी अस्पताल के मॉर्चरी में रखवाया। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है और घटना की जांच में लग गई है। बहन ने पुलिस को बताया कि भाई शादाब ने उसे भी मारने के लिए तलवार लेकर दौड़ाया लेकिन वह कमरे में जाकर अंदर से बंद हो गई।

A man fired his mother and wife after taking life

घटना खड़िया बाजार की है जहां शादाब ने 65 साल की मां सफीकुन निशा और 22 साल की बीवी रुकसाना को मंगलवार को दोपहर बाद करीब दो बजे मौत के घाट उतारकर फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक, मोहम्मद शादाब ने मां और बीवी की हत्या कर सबूत मिटाने के इरादे से शवों को आग लगाकर भाग गया। बहन सायरा बानो ने बताया कि दोपहर में पारिवारिक कलह के बाद सद्दाम उसे मारने के इरादे से तलवार लेकर दौड़ा लेकिन उसने खुद को कमरे में बंदकर अपनी जान बचाई।

बहन सायरा ने बताया कि जब सद्दाम घर से बाहर चला गया तब वह बाहर आई तो उसने देखा कि मां का कमरा बंद है। उसने अपने बड़े भाई अब्दुल को इसकी जानकारी दी। बहुत कोशिश के बाद दरवाजा नहीं खुला तो 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस जब कमरे में घुसी तो फर्श पर दो महिलाओं के अधजले शव पड़े थे और उस पर धारदार हथियार के निशान थे। पुलिस ने दोनों महिलाओं के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है।

इस मामले पर पिपरी क्षेत्राधिकारी विजय शंकर मिश्र ने बताया कि घटना की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीम बना दी गई है। परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी है कि एक साल पहले भी शादाब ने शादी से पहले आत्महत्या करने की कोशिश की थी। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+