बोफोर्स मुद्दे पर स्मृति ईरानी ने लगाया कांग्रेस पर बड़ा आरोप, राजीव गांधी को भी घसीटा
नई दिल्लीः बोफोर्स का जिन्न कांग्रेस के लिए काफी समय से गले की हड्डी बना हुआ है। बोफोर्स का मुद्दा एक बार फिर से सामने आया है। एक टीवी चैनल के खुलासे के बाद केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने प्रेस कांफ्रेस करके कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा। ईरानी से पीसी में माइकल हर्षमेन नाम के एक शख्स का नाम लेते हुए कई खुलासे किए।

ईरानी ने कहा, बोफोर्स मामले की जांच माइकल हर्षमैन नाम के व्यक्ति कर रहे थे, उन्होंने अपने इंटरव्यू में कई खुलासे किए हैं। माइकल का कहना है कि स्विजरलैंड में बॉफोर्स का पैसा जा रहा था। उन्हें भी कई बार घुस देने की कोशिश की गई। साथ ही ये भी कहा कि वो वित्त मंत्री वी. पी सिंह को झूठे केस में फंसाने की बात भी कही। बता दें, उस वक्त के वित्त मंत्री को उनके पद से हटा दिया गया था।
एक मामले की बात करते हुए ईरानी ने कहा कि मुंबई में बैंक पर रैड हुई। लेकिन फिर एक पाकिस्तान व्यक्ति बड़े बैग के साथ राजीव गांधी से मिले और फिर मुंबई का बैंक खोल दिया गया। ये व्यक्ति पाकिस्तानी था। ईरानी ने कहा कि बीसीसीआई बैंक (Bank of Credit and Commerce International(bcci))की और ध्यान गया। 1972 में इसकी स्थापना एक पाकिस्तानी ने की।
ईरानी ने आरोप लगाया कि राजीव से गांधी से पाकिस्तानी व्यक्ति मिला था, वो कौन था? बैग में क्या था? आज देश की जनता जानना चाहती है। कौन था जो माइकल को जांच करने से रोक रहा था? वीपी सिंह को फर्जी केस में क्यों फंसाने की कोशिश की जा रही थी? कांग्रेस का इतिहास रहा है कि वो भ्रष्टाचार करेंगे और जो कोई रोकेगे उन्हें पैसे खिलाया जाएगा, धमकाया जाएगा।
यह भी पढ़ें- कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने की लुधियाना में आरएसएस नेता के हत्या की निंदा












Click it and Unblock the Notifications