कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने की लुधियाना में आरएसएस नेता के हत्या की निंदा

नई दिल्लीः कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को लुधियाना में आरएसएस के एक नेता की हत्या की निंदा की है। हत्या की निंदा करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि "हिंसा अस्वीकार्य है।" साथ ही राहुल गांधी ने मांग की कि दोषियों को सजा मिलनी चाहिए।

Rahul Gandhi condemns RSS leader's killing in Ludhiana

राहुल गांधी के आधिकारिय ट्विटक हैंडल से लिखा गया है, "मैं लुधियाना में आरएसएस नेता रविंदर गोसाई की हत्या की निंदा करता हूं और हिंसा को अस्वीकार्य है।"

आरएसएस नेता गोसाई को दो अज्ञात मोटरसाइकिल वालों ने मंगलवार को गोली मार दी थी। बताया जा रहा है गोसाई सुबह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखा से सुबह- सुबह दैनिक प्रशिक्षण से लौट रहे थे। मौके पर ही गोसाई की मौत हो गई और हमलावर फरार हो गये।

इस हमले के बाद तीन सदस्यीय विशेष जांच दल बनाया गया है। लुधियाना के पुलिस आयुक्त आर एन ढोके ने इस बात की जानकारी दी। पुलिस ने कहा है कि वो जांच में सुराग पाने के लिए इलाके में लगे कैमरों का सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं। सीसीटीवी में मुंह ढके हुए दो संदिग्ध मोटरसाइकिल पर दिख रहे हैं।

यह भी पढ़ें- भगवान राम का 310 वां वशंज है जयपुर का ये राजघराना, जानिए इस परिवार की खास बातें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+