VIDEO: घर में निकली नागिन ने 7 साल के बच्चे को डसकर मार डाला, फिर ऐसे पकड़ी गई विषधर
सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर में एक बच्चे को नागिन ने डस लिया। अस्पताल ले जाते समय उस बच्चे की मौत हो गई। वह बच्चा सात साल का था, जिसे उसी के घर में निकली नागिन ने डसा था। उसका नाम विकास था। उसके घर पर अब मातम पसरा हुआ है। गांववाले भी गमगीन हैं।
Recommended Video

सीतापुर की घटना
संवाददाता ने बताया कि, घटना तहसील बिसवां सदरपुर थानाक्षेत्र के ग्राम अढियापुर मजरा देवियापुर की है। जहां अतीस चन्द्र पुत्र हरिश्चन्द्र अपनी मां रामावती तथा पत्नी के साथ घर के कमरे में मंगलवार सुबह समय करीब साढ़े सात बजे आटा पिसाने के लिए गेंहू निकाल रही थी। अतीस के दोनों बेटे घर के बाहर खेल रहे थे। तभी बड़ा बेटा विकास (07) पुत्र अतीस घर के अन्दर अपनी मां के पास आ गया।

घर में ही नागिन ने डस लिया
वहीं पर पहले से घात लगाकर बैठी नागिन ने उस लड़के के ऊपर हमला कर दिया। सभी लोग कार्य में व्यस्त थे, जो किसी को दिखाई नहीं पड़ा। जिसके बाद बालक रोने लगा तो पिता अतीस ने देखा कि उसके दाहिने पैर में खून निकल रहा था। परिजन समझ गए कि, किसी जहरीले कीट ने काटा है। वे बच्चे को लेकर सीएचसी महमूदाबाद के लिए रवाना हुए।

अस्पताल ले जाने से पहले ही मौत
रास्ते में मरखापुर के पास बच्चे की मौत हो गई। जिसके बाद बालक को घर लाकर मामले की जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी। पुलिस घर आ पहुंची। उसके बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। वहीं, गांववालों की भी भारी भीड़ आ जुटी।

नागिन के साथ नाग भी!
एक स्थानीय नागरिक ने बताया कि, सूचना मिलने पर एक सपेरा बुलवा लिया था। उस सपेरे ने घर के अंदर ही नागिन को पकड़ लिया। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि, उस घर में नागिन के अलावा नाग भी है। उसे खोजा जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications