Video: बाइक पर नजर आए 'Akshay Kumar', फैंस के पास जाने से खुद को रोक नहीं पाए Mr. Khiladi
सीतापुर में बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार अपनी आने वाली फिल्म स्काई फोर्स की शूटिंग कर रहे हैं। वहीं अपने चहेते मिस्टर खिलाडी को देखने रोजाना भारी संख्या में प्रशंसक जुट रहे हैं। इसी बीच मंगलवार को जब अक्षय कुमार से रहा नहीं गया तब वो अपने फैंस के पास शूटिंग में प्रयोग होने वाली मोटरसाइकिल से पहुँच गए। अक्षय को अपने नजदीक देख फैंस भी खुशी से झूम उठे।
प्रशंसको के नजदीक जाने से खुद को रोक नहीं सके अक्षय
दरअसल, इन दिनों अक्षय कुमार रोजाना चॉपर से सीतापुर के पीएसी ग्राउंड पहुंच रहे हैं। यू तो मिस्टर खिलाडी अपने फैंस के दिलों पर राज करते हैं, लेकिन जब भी उनको मौका मिलता है तो वह अपने प्रशंसको के नजदीक जाने से खुद को रोक नहीं पाते हैं। ऐसा ही कुछ नजारा स्काई फोर्स की शूटिंग के दौरान 11वीं पीएसी में बने हेलीपैड पर देखने को मिला।

मिस्टर खिलाडी को देखने लग गई भीड़
हुआ यूं कि अक्षय कुमार फिल्म की शूटिंग के लिए मंगलवार की शाम हेलीकॉप्टर से सीतापुर पहुंचे थे। उनके आने की सूचना उनके प्रशंसकों को पहले ही मिल गई थी। जिसके चलते मिस्टर खिलाडी के फैंस बड़ी संख्या में वहां पहले ही पहुंच गए। अक्षय कुमार को अपने बीच देखते ही प्रशंसक अक्षय-अक्षय का शोर मचाने लगे। जिसके बाद अक्षय कुमार ने अपने चिर-परचित अंदाज में हाथ लहराकर उनका अभिवादन किया।
Recommended Video
बाइक से पहुंचे फैंस के पास
आपको बता दें कि अक्षय कुमार यहीं तक सीमित नहीं रहे, बल्कि उन्होंने शूटिंग में प्रयोग होने वाली बाइक उठाई और उसपर सवार होकर अपने प्रशंसकों के नजदीक पहुंच गए। फिर उन्होंने मुस्कुराहट के साथ हाथ हिलाकर अपने फैंस का पुनः अभिवादन किया। अक्षय कुमार के इस अंदाज से उनके फैंस की खुशी का ठिकाना न रहा।
वीडियो हुआ वायरल
वहीं अक्षय कुमार के ऐसा करने से सुरक्षा व्यवस्था में लगे जवानों के माथे पर सिकन जरूर आ गई थी। अक्षय कुमार की सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मी भी बाइक के पीछे-पीछे दौड़ते हुए नजर आए। प्रशंसकों की भीड़ देखकर अक्षय कुमार पीएसी ग्राउंड पर बाइक चलाकर चलकदमी करते रहे। अभिवादन के बाद अक्षय कुमार कार से शूटिंग सेट के लिए रवाना हो गए। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications