सीतापुरः निर्माणाधीन चीनी मिल की छत गिरने से 8 मजदूर दबे, 4 की हालत गंभीर

सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में निर्माणाधीन चीनी मिल की छत गिरने से 8 मजदूर दब गए, जिनमें से 4 की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। ब्वॉयलर की छत गिरने से आठ मजदूर घायल। यह घटना सीतापुर जिले के थाना सकरन क्षेत्र के कड़बड़ा गांव का है।

uttar pradesh sitapur sugar mill underconstruction building collapsed

यहां एक निर्माणाधीन चीनी मिल के बॉयलर के निर्माण का काम चल रहा है। बताया जाता है कि चार दिन पहले बॉयलर की स्लैब खोल दी गई थी और आज उसकी ढलैय्या का काम चल रहा था। इसी दौरान स्लैब अचानक गिर गई और छत पर काम कर रहे 8 मजदूर उसके मलबे में दबकर घायल हो गए।

मौजूद सभी मजदूरों को मलबे से बाहर निकालकर सीएचसी ले जाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। घटना के बारे में पुलिस को सूचना दे दी गई है। इस मामले में ठेकेदार की लापरवाही बताई जा रही है। फिलहाल घायलों में 4 कई हालत गंभीर बताई जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+