सीतापुरः शौच करने गई लड़की से गैंगरेप मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को किया गिरफ्तार

सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के मिश्रिख थाना क्षेत्र में नाबालिग से हुई गैंगरेप की वारदात में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं इस वारदात में शामिल चार अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस अभी भी जुटी हुई हैं। जिले के एक गांव में 13 साल की लड़की शौच के लिए घर से बाहर गई तो पहले से ही घात लगाए बैठे 6 लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसे सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया।

दो लड़कों ने किया गैंगरेप

दो लड़कों ने किया गैंगरेप

गैंगरेप के आरोपितों में से दो लोगों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया जबकि उसके आसपास खड़े चार लड़के गैंगरेप का वीडियो बनाते रहे। साथ ही आरोपितों ने वहां से जाते समय पीड़िता को धमकी देकर गए कि किसी को इस बारे में बताया तो वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर देंगे। शर्मसार कर देने वाली यह घटना सीतापुर जिले में मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र की है।

शौच के लिए जा रही थी लड़की

शौच के लिए जा रही थी लड़की

परिजनों के अनुसार जब लड़की घर से बाहर टॉयलेट के लिए गई थी। उसी दौरान गांव के बाहर एक कॉलेज के पास पहले से मौजूद आधा दर्जन लोगों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद 2 लोगों ने किशोरी के साथ बारी-बारी से रेप किया जबकि वहां मौजूद 4 साथियों ने गैंगरेप का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया। सभी आरोपित धमकी देकर मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया

पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया

घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस का कहना है कि मामले में पीड़िता की शिकायत के आधार सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सीतापुर के एसपी एलआर कुमार ने कहा कि वारदात में शामिल अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। जल्द ही इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+