UP: पांचवीं शादी करने जा रहा था 55 साल का शख्स, पत्नी और 7 बच्चों ने कुछ यूं सिखाया सबक
सीतापुर, 01 सितंबर: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले से एक अनोखा मामला सामने आया है जिसे सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। दरअसल यहां चार शादियां कर चुका 55 वर्षीय शख्स पांचवी शादी करने जा पहुंचा। लेकिन उसकी किस्मत ने पांचवी शादी में उसका साथ नहीं दिया। शादी करने से पहले उसकी पत्नी और 7 बच्चे मौके पर पहुंच गए। फिर क्या था मौके पर स्थिति बिगड़ गई और दुल्हन मंडप छोड़कर भाग खड़ी हुई।

चोरी-छिपे पहुंचा था पांचवा निकाह करने
दरअसल, यह पूरा मामला सीतापुर कोतवाली देहात के सरदार कॉलोनी का है। 55 वर्षीय शफी अहमद मंगलवार 30 अगस्त को चोरी-छिपे पांचवा निकाह करने जा रहा था। लेकिन निकाह से पहले उसकी पत्नी और सातों बच्चे मौके पर पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने जमकर हंगामा काटा और अपने पिता को भी जमकर पीटा। अपने होने वाले दूल्हे को पिटते और चार शादियों की जानकारी मिलते ही दुल्हन मंडप छोड़कर मौके से फरार हो गई।

हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस
वहीं, शादी के मंडप में हुए इस हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पांचवीं शादी करने जा रहे 55 वर्षीय शफी अहमद को हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि बच्चों की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच-पड़ताल की जा रही है और शफी अहमद को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है।

कुछ यूं की थी चार शादियां
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 55 वर्षीय शफी अहमद शहर कोतवाली क्षेत्र के कोहना इलाके के पटिया का रहना वाला है। बताया जा रहा है कि आरोपी शफी अहमद अपनी पहली पत्नी को तलाक दे चुका है। वहीं, दूसरी पत्नी से उसके 7 बच्चे हैं। जबकि तीसरी व चौथी शादी छुप कर की थी। उन दोनों पत्नियों को उसने हज पर भेज दिया। इसके बाद वह पांचवीं शादी करने जा रहा था। बच्चों का कहना है कि शफी अहमद पिछले कुछ महीनों से उनका खर्च भी नहीं दे रहा है।
-
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
Trump Warning Iran: 'सिर्फ 48 घंटे, फिर नक्शे से मिट जाएगा नाम', ट्रंप ने ईरान को दी आखिरी चेतावनी -
World’s Largest Army: न चीन, न भारत... अब यह देश है सैन्य शक्ति का नया बादशाह! देखें टॉप 10 की पूरी लिस्ट -
GT vs RR: शुभमन गिल आज का मैच क्यों नहीं खेल रहे? किस वजह से राशिद खान को बनाया गया कप्तान -
Iran Vs America War: ईरानी अटैक का डर या आर्थिक संकट? युद्ध के बीच ट्रंप को धोखा देने की तैयारी में दोस्त देश -
'डोनाल्ड ट्रंप से ज्यादा हमारी कैद में सुरक्षित हैं', US पायलट की मां के इमोशनल मैसेज पर ईरान ने दिया जवाब -
Silver Rate Today: चांदी में बड़ी गिरावट! 10,000 तक लुढ़के दाम,अब आपके शहर ये है लेटेस्ट सिल्वर रेट -
Trump vs Iran: ईरान से युद्ध में अमेरिका का हालात खराब! गुस्से से लाल ट्रंप, वीक ऑफ किया रद्द -
Iran Vs America War: ईरान नहीं, इन 2 देशों ने मार गिराए अमेरिकी फाइटर जेट! अब क्या करेंगे ट्रंप?












Click it and Unblock the Notifications