पंडितों को दक्षिणा में साढ़े 5 लाख के नकली नोट देकर रफूचक्कर हुई महिला, यूपी का है ये मामला

सीतापुर। उत्तर प्रदेश में सीतापुर के रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र में एक महिला ने जो किया, उससे हर कोई चौंक सकता है। महिला ने दक्षिणा में लाखों रुपए के नकली नोट पंडितों को थमा दिए, उसके बाद रफूचक्कर हो गई। पंडित और पुलिस अब उस महिला को खोज रहे हैं।

सीतापुर में चौंकाने वाली घटना

सीतापुर में चौंकाने वाली घटना

संवाददाता ने बताया कि, आश्रम से लाखों के नकली नोट बरामद हुए हैं। पंडितों का कहना है कि ये नकली नोट दक्षिणा में मिले थे। बताया जा रहा है कि, आश्रम पर संचालिका गीता पाठक नाम की महिला ने 40 पंडितों को बुलाकर अनुष्ठान कराया था। यह अनुष्ठान पूरे 11 दिन चला। अनुष्ठान के लिए प्रतिदिन ₹2000 पर आदमी तय हुआ था। अनुष्ठान पूरा होने पर जब दक्षिणा देने की बारी आई, तो महिला ने नोटों को कपड़े की पोटली में धन दिया।

यह बोले पंडित-पुजारी

यह बोले पंडित-पुजारी

भोजन करने के बाद पंडितों ने जब पोटली खोलने के बारे में सोचा कि अब नोटों को आपस में बांट लें। फिर जैसे ही पोटली खोली तो उनके होश फाख्ता हो गए। पंडितों का कहना है कि, उसमें ऐसे नोट मिले जिन पर भारतीय मनोरंजन बैंक लिखा था। वो हमें ये बच्चों के चूरन वाले नोट थमा गई। इन नोटों से बच्चे ही खेला करते हैं।

यह बोले पुलिस अधिकारी

यह बोले पुलिस अधिकारी

यह मामला पुलिस तक पहुंचा। महमूदाबाद क्षेत्राधिकारी ने कहा कि, ''आरोपी महिला का नाम गीता पाठक बताया जा रहा है। वो महमूदाबाद थाना क्षेत्र के गांव टेरवा मनकापुर की रहने वाली है। जिसने लक्ष्मी वृद्धि के लिए बाहर से पंडितों को बुलाकर अनुष्ठान कराया था। इसके बाद में जब पंडितों को पैसा देने की बारी आई तो वो नोटों को एक पोटली में बांधकर उन लोगों को देकर चली गई। अब उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत ​किया है। यह पता किया जाएगा कि, नकली नोट का इतनी बड़ी मौजूदगी उसके पास कैसे आई।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+