सीतापुर: पुलिस से शिकायत करने पर छेड़छाड़ के आरोपियों ने पीड़िता को जलाया जिंदा, दो आरोपी गिरफ्तार
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सीतापुर में छेड़छाड़ पीड़िता को जिंदा जलाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बता दें कि इलाके के कुछ दबंगों ने पीड़िता के साथ छेड़छाड़ की, जिसकी शिकायत उसने तंबौर थाने में की थी। लेकिन पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके बाद दबंगों ने पुलिस से शिकायत करने पर पीड़िता पर मिट्टी का तेल डालकर जिंदा जला दिया। फिलहाल 45 प्रतिशत झुलस चुकी पीड़िता का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, मामला सीतापुर के तंबौर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। युवती शनिवार को शौच के लिए खेतों पर गई थी, तभी गांव के दो दबंग युवकों ने युवती को पकड़ लिया। युवती के विरोध के करने और चीखने पर गांव लोग आ गए। गांव के लोगों को देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए। इसकी शिकायत युवती ने अपने भाई से की। जिसके बाद युवकी के भाई ने तंबौर थाने में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की।
Sitapur: Woman suffered 45% burns allegedly after 2 persons molested her & set her ablaze. 1 arrested. Police say, "as per family's complaint, she was molested on Nov 29 & set ablaze on Dec 1. Efforts on to nab the other accused. SHO suspended for not filing complaint on Nov 29" pic.twitter.com/A3nCB81B9r
— ANI UP (@ANINewsUP) December 2, 2018
पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं होने पर दबंगों ने युवती को पकड़ कर खेतों में ले गए और मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। युवती की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने गंभीर हालत में पीड़िता को इलाज के लिए अस्तपाल में भर्ती कराया। घटना के बाद मौके पर पहुंचे डीजीपी और एसपी ने दुष्कर्म के प्रयास की शिकायत पर कार्रवाई नहीं करने वाले एसओ तंबौर ओपी सरोज, हल्का इंचार्ज एसआई मनोज व मुंशी छेदीलाल को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही पुलिस ने दोनों आरोपियों रामू और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया।
थाना तंबौर क्षेत्र में हुई घटना के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक @sitapurpolice की बाईट । @Uppolice @adgzonelucknow @Igrangelucknow @digrangelkw pic.twitter.com/Gma0TFbMV6
— sitapur police (@sitapurpolice) December 2, 2018












Click it and Unblock the Notifications