Sitapur: 'शीबा' से बन गई 'राधिका', प्रेमी से शादी कर अपनाया सनातन धर्म, कहा- 'यहां नहीं होता तीन तलाक'

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जनपद में अलग-अलग समुदाय के प्रेमी और प्रेमिका ने मंदिर में हिन्दू रीति-रिवाज से शादी कर ली। शादी के बाद प्रेमिका शीबा ने अपना नाम बदल कर राधिका रख लिया। इस शादी में दोनों में से किसी के परिजन शामिल नहीं हुए। हालांकि मंदिर में मौजूद महिलाओं ने विवाह गीत गाकर उनकी कमी को पूरा करने की कोशिश जरूर की।

बता दें कि पूरा मामला सीतापुर जिले के विकासखण्ड खैराबाद इलाके का है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मानपुर थाना इलाके के ग्राम पकरिया निवासी शीबा (बदला हुआ नाम राधिका) का गांव के ही रामू नामक हिन्दू युवक से प्रेम संबंध था। लेकिन दोनो के परिवार इस रिश्ते से खुश नहीं थे और एक दूसरे के खिलाफ थे।

muslim girl married her hindu lover and adopted Sanatan Dharma in Sitapur

'शीबा' से बन गई 'राधिका'
उधर, राजू और शीबा ने एक दूसरे के साथ शादी करने का मन बना लिया था। इसी बीच दोनो प्रेमी धर्म की परवाह किए बिना मंगलवार को खैराबाद के भुइयां ताली तीर्थ स्थल पर पहुंचे। जहां बंगलामुखी मां मंदिर में आपसी सहमति के आधार पर दोनो ने प्रेम विवाह करने का निर्णय लिया। युवती ने शादी से पहले हिन्दू धर्म स्वीकार किया और शीबा से राधिका बन गई।

muslim girl married her hindu lover and adopted Sanatan Dharma in Sitapur

हिंदू रीति-रिवाज के साथ हुई शादी
युवती के नामकरण के बाद प्रेमी युगल की पूरे विधि विधान और हिंदू रीति-रिवाज के साथ शादी हुई। बाबा बजरंग मुनि की देखरेख में दोनों ने एक दूसरे को वरमाला डाली और अग्नि के सात फेरे लेकर विवाह के पवित्र बंधन में बंध गए। हालांकि इस प्रेम विवाह के दौरान दोनो के परिवारों ने दूरी बनाए रखी, लेकिन तीर्थस्थल पर मौजूद महिलाओं ने विवाह गीत गाए।

muslim girl married her hindu lover and adopted Sanatan Dharma in Sitapur

हिन्दू धर्म में महिलाओं का सम्मान
वहीं कैमरे के सामने राधिका ने कहा कि वह हिन्दू धर्म अपना चुकी है, क्योंकि सनातन धर्म में तीन तलाक और हलाल जैसी प्रथाएं नहीं है। साथ ही राधिका ने ये भी कहा कि हिंदू धर्म में महिलाओं का सम्मान है। यहां महिलाओं को किसी कुरीति का सामना नहीं करना पड़ता है। एसओ मानपुर अरविंद कटियार ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवाह की जानकारी उन्हें नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+