घर से निकला लेकिन दुकान नहीं पहुंच सका सर्राफा व्यापारी, गोली मारकर लूट ले गए जेवर

सीतापुर। यूपी के सीतापुर में बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। लुटेरों ने मिश्रिख- संदना मार्ग पर सर्राफा व्यापारी को गोली मार दी। बदमाशों ने सर्राफा व्यापारी पर चार गोलियां दागीं। बदमाशों द्वारा दागी गई गोली में से एक गोली सर्राफा व्यापारी को जा लगी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर अवस्था में घायल सर्राफा व्यापारी को सीएचसी ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।

jeweller shoot and looted by the hooligans

बदमाशों ने सर्राफा व्यापारी के पास से 6 लाख रुपए के जेवर लूट लिए और मौके से भाग गए। लूट की इस वारदात से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है की सर्राफा व्यापारी अपने घर से दुकान पर जा रहा था। वहीं सर्राफा व्यापारी के भाई का कहना है कि तीन लोग एक जगह मेरे भाई का इंतजार कर रहे थे। 2 लोगों के हाथ में तमंचा था। जिसमें एक शख्स को हमने पहचान लिया। उसी ने गोली चलाई जिससे वह घायल हो गए।

jeweller shoot and looted by the hooligans

वहीं इस मामले पर पुलिस अधीक्षक एलआर कुमार का कहना है कि व्यापारी दुकान पर जा रहा था। तभी बदमाशों ने गोली मार दी और पांच से छह लाख के जेवर लूट लिए और मौके से फरार हो गए। केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+