Honor Killing: गला घोंटा, काटा, सर कुचला, कपडे उतारे; माँ-बाप ही बन गए 19 वर्षीय बेटी के लिए जल्लाद
उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में ऑनर किलिंग की वारदात को अंजाम दिया गया है। दरअसल, 17 जून को एक युवती का अर्धनग्न अवस्था में शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया था। शुरुवाती जांच में पाया गया था कि हत्या करने वालों ने पहले युवती की गला दबाकर हत्या की और फिर पहचान छुपाने के लिए उसका सर कुचलने का प्रयास किया और गला भी काट दिया गया था। जिसके बाद पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई।
19 वर्षीय युवती के प्रेम-प्रसंग से नाराज थे माता-पिता
वहीं छानबीन के बाद पुलिस ने आज इस मामले में बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि युवती के माता-पिता दिल्ली में रहकर काम करते थे। इसी दौरान उसकी 19 वर्षीय बेटी का प्रेम प्रसंग हरदोई जनपद के रहने वाले एक युवक से हो गया। जिसका पता चलने पर पिता ने इसका विरोध किया, लेकिन बेटी मां और पिता का कोई भी कहना मानने को त्यार नहीं थी। यही नहीं, कुछ दिन पूर्व युवती अपने प्रेमी के साथ लुधियाना चली गई थी।

मौत के घाट उतारने की रची साजिश
जिसके बाद बेटी के वापस आने पर परिवार बेटी को लेकर सीतापुर के संध्या इलाके में अपने पैतृक घर आ गया। यहाँ आकर भी माता-पिता ने युवती को काफी समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मानी। लिहाजा मां और पिता ने युवती को मौत के घाट उतारने की साजिश बना ली।
गला घोंटा फिर काटा, सर भी कुचल दिया
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इसके बाद माता-पिता युवती को संदना थाना इलाके के शाहोली गांव के मरुवा तालाब के निकट यूकेलिप्टस के बाग में ले गए। वहां उन्होंने एक बार फिर युवती को समझाने की कोशिश की लेकिन वो मानने को त्यार नहीं थी। जिसके बाद पिता ने युवती का पहले गला घोंट कर उसकी हत्या की, फिर उसका सर कुचला, फिर उसका गला काटा और अंत में पहचान न हो पाए इसलिए उसके शरीर से कपडे उतार कर नदी में फेंक दिए।

वहीं इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी माता-पिता मौके से फरार हो गए। लेकिन पुलिस ने मौके पर मिले साक्ष्यों के आधार पर मामले का खुलासा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही युवती के नदी में फेंके हुए कपड़ो की बरामदगी के प्रयास भी किये जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications