Hardoi-Sitapur मार्ग पर भयानक मंजर! बस और बाइकों की भीषण टक्कर, गर्भवती महिला समेत 3 की मौत
उत्तर प्रदेश के सीतापुर में शुक्रवार शाम एक भयानक हादसा हो गया है। बताया जा रहा है कि हरदोई-सीतापुर मार्ग पर साथ में चल रही दो बाइक सामने से आ रही बस में जा टकराई। इस हादसे में एक गर्वभती महिला समेत 3 की मौत हो गई है, जबकि 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
बता दें कि यह हादसा सीतापुर जनपद के मिश्रिख थाना क्षेत्र अंतर्गत हरदोई-सीतापुर मार्ग पर हुआ है। यहां शाम करीब 5 बजे दो बाइक पर सवार 6-7 लोग हाईवे पर जा रहे थे कि तभी ग्राम करमसेपुर के पास सामने से आ रही बस में दोनों बाइक टकरा गई। इस हादसे में रक्षाबंधन मनाकर मायके से घर जा रही गर्भवती महिला आरती पत्नी रामनरेश की मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार शिव पुत्र शंकर निवासी नैमिषारण्य की मौत हो गई। वहीं तीन लोग गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल सीतापुर के लिए रेफर किए गए हैं।

आपको बता दें कि हादसा इतना दर्दनाक था कि गर्भवती महिला का पेट फट गया और नवजात शिशु बाहर सड़क पर आ गिरा, जिससे उसकी भी मौके पर ही मौत हो गई। वही दोनों बाइकों पर सवार अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर भीड़ को देखकर बस चालक वाहन को छोड़कर मौके से फरार हो गया।
घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना में घायल हुए बाइक सवार तीन घायलों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस का कहना है कि दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। मामले में केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications