सीतापुर: फेरे लेने के बाद दूल्हे ने काट दी दुल्हन के हाथ की नस, जानिए मामला

सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। दरअसल, यहां निछावर को लेकर वर और वधु पक्ष के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान दूल्हे ने धारदार हथियार से दुल्हन की हाथ की नस काट दी। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया। देखते ही देखते दुल्हन के घर वालों ने बारातियों की जमकर पिटाई कर दी। जिसमें दूल्हे सहित करीब 6 लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

groom cut the vein of the bride hand with a knife

मामला सीतापुर जिले के लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के गौरिया प्रहलादपुर का है। बताते हैं कि लखीमपुर खीरी के मेला मैदान के रहने वाले बाबू के बेटे छोटू की बारात लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के गौरिया प्रहलादपुर के रहने वाले बदलू के घर शुक्रवार को आई थी। जहां पर निछावर देने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। इसी बीच दूल्हा छोटू घर के अंदर पहुंच गया जहां उसने दुल्हन पर जानलेवा हमला करते हुए चाकू से उसके हाथ की नस काट दी। जिसमें दुल्हन गंभीर रूप से घायल हो गई।

बेटी को घायल देख पिता सहित घर के अन्य सदस्य आग बबूला हो उठे और बारातियों की जमकर पिटाई कर दी। मारपीट में दूल्हे सहित दोनों पक्षों के 6 लोग घायल हो गए। वहीं, सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने दूल्हा दुल्हन सहित सभी घायलों को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। पुलिस के मुताबिक, फिलहाल दोनों पक्षों की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली। अगर कोई प्रार्थना पत्र देगा तो जांच के बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+