सीतापुर: 'स्कूल में छात्राओं को चरस-स्मैक पिलाकर हो रहा रेप', थाने में पीड़िता के पिता बोले

सीतापुर। यूपी के सीतापुर में शिक्षा के मंदिर में दरिंदगी किये जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि इस विद्यालय में पिछले दो वर्षों से छात्राओं को चरस-स्मैक पिला कर उनके साथ दुराचार किया गया। यही नहीं, इस दौरान उनका अश्लील वीडियो भी बनाया गया जिसे वायरल करने की धमकी देकर उनका लगातार यौन शोषण किया गया। इस मामले में जब एक पीड़िता आपने पिता के साथ थाने पहुंची तो हड़कंप मच गया।

महिला समेत चार गिरफ्तार

महिला समेत चार गिरफ्तार

पुलिस ने आनन-फानन में एक महिला समेत उसके चार भाइयों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता को मेडिकल के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। वहीं पीड़िता के पिता की मानें तो उसकी बेटी समेत लगभग एक दर्जन अन्य छात्राओं के साथ भी इसी तरह से यौन शोषण किया जा रहा है जो लोकलाज के चलते अपना मुंह नहीं खोल रही है। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच-पड़ताल कर रही है।

स्कूल में हुई घटना

स्कूल में हुई घटना

मामला महोली कोतवाली क्षेत्र के एक स्कूल का है। एक छात्रा ने आरोप लगाया है कि दो साल पहले इसी गांव की एक महिला ने अपने दो सगे व दो चचेरे भाइयों के साथ मिलकर पहले उसे नशीला पदार्थ खिला कर बेहोश किया और फिर उसके साथ दरिंदगी की गई। इस दौरान छात्रा का अश्लील वीडियो भी बनाया गया जिसके बाद आरोपी इस अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर दो वर्षों से उसे स्मैक पिलाकर उसके साथ दुराचार की घटना को अंजाम देते रहे हैं। इस मामले को लेकर पीड़िता का पिता अपनी बेटी के साथ महोली कोतवाली पहुंचकर आपबीती सुनाई।

पुलिस के उड़े होश

पुलिस के उड़े होश

स्कूल में हो रही इस दरिंदगी की कहानी सुनकर पुलिस के होश उड़ गए। आनन-फानन में पुलिस में पीड़िता के पिता की तहरीर पर एक महिला समेत पांच आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करते हुए सभी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। पीड़िता के पिता की मानें तो राजवापुर गांव के लगभग एक दर्जन अवारा लड़के जो खुले आम नाजायज असलहा लगाकर गांव में घूमते हैं, वह इस स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं को जबरन कमरे में बंद कर पहले नशीला पदार्थ खिलाते हैं, फिर उनका अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल कर उनका यौन शोषण करते हैं।

पिता ने किया खुलासा

पिता ने किया खुलासा

पीड़िता के पिता की मानें तो लगभग एक दर्जन से अधिक छात्राओं को इन लड़कों ने अपनी गिरफ्त में ले रखा है जिनके साथ स्कूल में दुराचार की वारदात को लगातार अंजाम दे रहे हैं लेकिन यह लड़कियां लोकलाज के डर से अपना मुंह खोलने को तैयार नहीं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+