कमरे में मिली देवरानी की लाश, भाई बोला- जेठ-जेठानी ने मेरी बहन को मारा

Sitapur news, सीतापुर। यूपी के सीतापुर में एक महिला का शव घर के अंदर संदिग्ध हालत में पड़ा मिला। शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मामले में मृतिका के भाई ने जेठ-जेठानी समेत पांच लोगों पर जायजाद हड़पने के लालच में हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं मौत का कारण स्पष्ट करने के लिए महिला के शव को पोस्टमॉर्टम हाऊस भेज दिया गया है।

Devrani body found in the room, police investigating case

मामला सीतापुर नगर कोतवाली के मोहल्ला काजियारा निकट पानी टंकी का है। जहां पर सुबह रीना शाह नाम की महिला का शव उसी के घर में पाया गया। इस मामले में मृतिका के भाई सुशील ने बताया कि पिछले 2 सालों से घर के बंटवारे को लेकर रीना का उसके जेठ से विवाद चल रहा था। रीना का पति शराबी है जिसके चलते अक्सर रीना से विवाद होता था।

Devrani body found in the room, police investigating case

बीती रात जब रीना का पति शराब के नशे में धुत होकर छत पर सो रहा था। आरोप है कि उसी समय जेठ कालीचरण में अपनी पत्नी, पुत्र व दो पुत्रियों के साथ मिलकर रीना का गला दबाकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसे परीक्षण के लिए भेज दिया। वहीं आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+