निर्दयी मां ने अपनी बच्ची को कांटों से भरे झोले में डालकर खेत में फेंका, 'दूसरी मां' ने लिया गोद
सीतापुर। यूपी के सीतापुर में मां की ममता उस वक्त कलंकित हो गई जब दुधमुंही बच्ची को कांटों से भरे झोले में रखकर गन्ने के खेत में फेंक दिया। झोले के अंदर मासूम रोती रही, रोने की आवाज सुनकर एक परिवार वहां पहुंचा और बच्ची को अपनाते हुए पुलिस को सूचना दी। फिलहाल बच्ची को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

मामला हरगांव थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव का है। जहां पर सुबह गन्ने के खेत से किसी बच्चे के रोने की आवाज आ रही थी। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर गांव के काफी लोग खेत के पास इकट्ठा हो गए। इसी दौरान गांव की रहने वाली रेनू वहां पहुंच गई और झोला खोलकर देखा तो वह दंग रह गई।

झोले में कांटे रखे गए थे और उन कांटों पर एक दिन पहले जन्मी बच्ची को रखा गया था। आनन-फानन में सूचना पुलिस को दी गई और बच्ची को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया जहां उसका उपचार किया गया। वहीं रेनू ने बताया कि उनके एक बेटा है लेकिन अब उनकी एक बेटी भी हो गई है जिसे उन्होंने गोद लिया है। बच्ची के मिलने की सूचना पर बाल विकास की टीम भी जिला अस्पताल पहुंच गई और अपनी देख-रेख में बच्ची का इलाज शुरू कराया।












Click it and Unblock the Notifications