आजम खान से मिलने सीतापुर जेल पहुंचे आचार्य प्रमोद कृष्णम, बोले - सपा नेतृत्व BJP से लड़ने में सक्षम नहीं है

सीतापुर, 25 अप्रैल: सीतापुर जेल में बंद आजम खान से बड़े नेताओं की मुलाकात का सिलसिला जारी है। सोमवार को कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम सीतापुर जिला जेल पहुंचे और आजम खान से मुलाकात की। मुलाकात के बाद आचार्य प्रमोद कृष्णम ने मीडिया से बातचीत में कहा कि समाजवादी पार्टी बीजेपी से लड़ने में सक्षम नहीं है। पार्टी के सबसे वरिष्ठ नेता आजम खान पर जुल्म हो रहा है और पार्टी खामोश है। उन्होंने कहा कि आजम खान पर हो रहे जुल्म का असर आने वाले दिनों में प्रदेश ही नहीं बल्कि हिंदुस्तान की सियासत पर देखने को मिलेगा।

congress leader acharya pramod krishnam meets azam khan in sitapur jail

Recommended Video

    Pramod krishnam meet Azam khan: SP नेताओं से शिकवा, कांग्रेस के करीब आजम खान | वनइंडिया हिंदी

    प्रमोद कृष्णम ने कहा - आजम खान पर हुआ है जुल्म

    प्रमोद कृष्णम ने बताया कि आजम खान की तबीयत ठीक नहीं है। उनसे मुलाकात हुई और उन्हें गीता भेंट की है। प्रमोद कृष्णम ने आगे कहा कि कोर्ट के फैसले के बाद आजम खान जल्द ही बाहर आ जाएंगे। उनके ऊपर जुल्म हुआ है। आजम खान जैसे नेता पर बकरी, मुर्गी, किताब व शराब चोरी के मुकदमे दायर कर जेल में बंद करना बहुत बड़ा जुल्म है। प्रमोद कृष्णम ने कहा, 'मैं आज मिला हूं. मुझे लगता है वह बहुत जल्द बाहर आएंगे। आजम खान के लिए समाजवादी पार्टी डरा लड़ाई न लड़ने के सवाल पर बोले कि सपा का जो नेतृत्व है वह बीजेपी से लड़ने में सक्षम नहीं है। सपा को इस पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। आजम खान जैसे कद्दावर नेता पर जुल्म हो रहा हैं, समाजवादी पार्टी को साथ देना चाहिए।'

    'साधु के राज्य में एक व्यक्ति पर जुल्म होना, अपने आप में एक अन्याय है'

    कांग्रेस नेता ने कहा कि उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ एक साधु हैं। साधु का हृदय विराट होता है। साधु के राज्य में किसी एक व्यक्ति पर जुल्म होना अपने आप में एक अन्याय है। इस दौरान कांग्रेस नेता ने शिवपाल यादव, सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा और बृजभूषण की संभावित मुलाकात पर कोई भी बयान देने से इनकार कर दिया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+