सीबीआई ने 6 घंटे तक कुलदीप सेंगर से की पूछताछ, मिलने वालों की लिस्ट भी खंगाली

सीतापुर। उन्नाव रेप पीड़िता के सड़क हादसे की जांच सीबीआई के पास पहुंचने के बाद शनिवार को सीतापुर पहुंची सीबीआई की तीन सदस्यीय टीम ने जेल में बंद विधायक कुलदीप सिंह सेंगर से पूछताछ की। करीब 6 घंटे तक चली पूछताछ में सीबीआई ने विधायक कुलदीप सिंह सेंगर समेत जिला कारागार के अधीक्षक, जेलर और डिप्टी जेलर से भी बंद कमरे में पूछताछ की। इस दौरान सीबीआई ने जेल में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले।

CBI team questions kuldeep singh sengar in sitapur jail

विधायक से मिलने वालों की लिस्ट भी खंगाली

दोपहर 1 बजकर 45 मिनट पर सीतापुर जिला कारागार पहुंची सीबीआई की तीन सदस्यीय टीम ने कुलदीप सिंह सेंगर से पूछताछ की। 6 घंटे तक चली सीबीआई की पूछताछ में जेल अधीक्षक और जेलर भी आए। मिली जानकारी के मुताबिक, सीबीआई की टीम ने विधायक से मिलने वालों की सूची भी खंगाली है और अधिक बार संपर्क में रहने वालों का डाटा अपने साथ लेकर गई है।

बंद मिले जेल के तीन कैमरे

टीम ने जेल में लगे कैमरों की सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले और सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जेल में टीम को तीन कैमरे बंद भी मिले हैं, जिसको लेकर जेल प्रशासन से भी सीबीआई ने पूछताछ की है। 6 घंटे 5 मिनट तक चली पूछताछ के बाद सीबीआई की 3 सदस्यीय टीम लखनऊ रवाना हो गई।

Recommended Video

      उन्नाव केस: दिल्ली में इलाज कराने के पीड़िता के परिवार का इनकार, चाचा दिल्ली के तिहाड़ होंगे शिफ्ट

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+