'Sky Force' की शूटिंग के लिए सीतापुर पहुंचे Akshay Kumar, एक्शन सीन का वीडियो हुआ वायरल

उत्तर प्रदेश के सीतापुर में गुरुवार शाम ख़राब मौसम के बीच अभिनेता अक्षय कुमार और अभिनेत्री सारा अली खान अपने हेलीकॉप्टर से पहुंचे हैं। वो यहां चल रही अपनी फिल्म 'स्काई फोर्स' की शूटिंग के लिए आए हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार एक वायुसेना अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं। यह फिल्म एक सत्य घटना पर आधारित बताई जा रही है।

शूटिंग के लिए सीतापुर पहुंचे अक्षय कुमार
आपको बता दें कि 31 अगस्त तक चलने वाली इस फ़िल्म की अधिकांश शूटिंग रोजाना फ़िल्म मेकर द्वारा करवाई जा रही है। वहीं कई दिनों से अक्षक कुमार और सारा अली खान के सीतापुर आने की रोजाना अटकलें लगाई जा रही थी। बीती शाम खराब मौसम के बीच 11वीं वाहिनी के पीएसी ग्राउण्ड पर एक हैलीकाप्टर लैंड हुआ। जिसमें से अक्षय कुमार व सारा अली खान उतरते दिखाई दे रहे है।

Akshay Kumar reached Sitapur for the shooting of Sky Force video of the action scene went viral

शूटिंग के वीडियो हुए वायरल
इस फिल्म में अभिनेता अक्षय कुमार और सारा अली खान के एलावा निरमत कौर, वीर पहरिया और यूपी के अन्य कलाकार भी अभिनय कर रहे हैं। वहीं शूटिंग के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं, जिसमे अक्षय कुमार के क्लोन द्वारा कुछ एक्शन सीन्स को फिल्माया जा रहा है।

Recommended Video

    'Sky Force' की शूटिंग के लिए सीतापुर पहुंचे Akshay Kumar, एक्शन सीन का वीडियो हुआ वायरल
    Akshay Kumar reached Sitapur for the shooting of Sky Force video of the action scene went viral

    फैंस की उमड़ी भीड़, बारिश के चलते नहीं हुई शूटिंग
    वायुसेना पर आधारित इस फिल्म का नाम स्काई फोर्स (SKY FORCE) है। इस फ़िल्म के कई दृश्य को शहर की पीएसी ग्राउंड पर पहले ही फिल्माया जा चुका है। बताया जा रहा है कि बचे हुए सीन फिल्माने के लिए अक्षय कुमार गुरुवार को हेलीकाप्टर से यहां पहुंचे थे, लेकिन भारी बरसात के बीच शूटिंग नही हो पाई। उधर, अपने चहेते हीरो को देखने के लिए भारी संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी थी, जिसके चलते पीएसी ग्राउंड पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

    फिल्म में देखने को मिलेगा वायुसेना का दमखम
    फिल्म से जुड़े लोगों का कहना है कि यह फिल्म एयरफोर्स की सच्ची कहानी पर आधारित है। 1960 से 1970 के बीच वायुसेना के दमखम को इस फिल्म के माध्यम से दिखाया जाएगा। फिल्म में एयरफोर्स द्वारा उस समय पाकिस्तान के खिलाफ की गई कार्रवाई को भी दर्शाया जाएगा। सुरक्षा के लिहाज से फ़िल्म शूटिंग की जगह पर किसी को जाने की इजाजत नही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+