आजम खान से सीतापुर जेल में मिले अखिलेश यादव, BJP के लिए कही ये बात

सीतापुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव गुरुवार को सीतापुर जिला जेल पहुंचे। यहां उन्होंने रामपुर के सपा सांसद आजम खान उनकी पत्नी तंजीम फातिमा और बेटे अब्दुल्ला आजम से मुलाकार की। मुलाकात के बाद अखिलेश यादव ने मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, 'ये राजनीतिक षड्यंत्र है, जिसके तहत आजम खान को जेल में रहना पड़ रहा है।'

आजम खान के खिलाफ हो रहा है षड्यंत्र

आजम खान के खिलाफ हो रहा है षड्यंत्र

अखिलेश यादव ने गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए कहा, 'उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनते ही उन्होंने निशाने पर समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान को लिया। उनके खिलाफ लगातार षड्यंत्र हो रहा है और ये ये राजनीतिक षड्यंत्र है, जिसके तहत आजम खान को जेल में रहना पड़ रहा है। कहा कि ये षड्यंत्र भाजपा के लोगों ने मिलकर किया है। लेकिन इस तरह से राजनीति में किसी से बदले की भावना से काम नहीं होना चाहिए। लेकिन भाजपा से क्या उम्मीद करेंगे आप।

Recommended Video

    आजम खान से सीतापुर जेल में मिले अखिलेश यादव, BJP के लिए कही ये बात
    योगी आदित्यनाथ पर बोला हमला

    योगी आदित्यनाथ पर बोला हमला

    वहीं दिल्ली हिंसा पर अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार दिल्ली के दंगे नहीं रोक पाई। भारतीय जनता पार्टी समाज को बांटकर राजनीति करती है। सीएम योगी पर हमला करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि सदन में मुख्यमंत्री की भाषा को मर्यादित नहीं कहा जा सकता। बता दें कि इससे पहले अखिलेश यादव का रामपुर जाने का कार्यक्रम रद्द हो गया था। दरअसल, बुधवार को आजम खान के साथ उनके बेटे अब्दुल्ला और पत्नी और सपा विधायक तजीन फातमा को फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में जेल भेज दिया गया। उन्हें देर शाम रामपुर जेल ले जाया गया। इसके बाद से सपा प्रमुख अखिलेश यादव का रामपुर दौरा तय हुआ था।

    आजम खान को किया गया सीतापुर जिला जेल में शिफ्ट

    आजम खान को किया गया सीतापुर जिला जेल में शिफ्ट

    माना जा रहा था कि आजम खान से जेल में मिलने ही अखिलेश यादव रामपुर जाने वाले थे। गुरुवार को आजम और उनके परिवार के सीतापुर जेल में शिफ्ट होने के बाद अखिलेश का ये रामपुर दौरा रद्द हो गया। बता दें कि गुरुवार तड़के आजम, अब्दुल्ला और तजीन को सीतापुर जेल में शिफ्ट कर दिया गया। दरअसल, रामपुर के एसपी ने कोर्ट से गुहार लगाई थी कि रामपुर जेल में आजम और उनके परिवार को रखने पर कानून-व्यवस्था गड़बड़ा सकती है, लिहाजा उन्हें किसी अन्य जेल शिफ्ट किया जाए। इसके बाद 27 फरवरी को तड़के कड़ी सुरक्षा के बीच उन्‍हें सीतापुर जेल शिफ्ट किया गया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+