Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Singrauli News: चलती कार पर पलट गया रखड़ से भरा ट्रक, एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत

Singrauli News: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के चार लोगों की सड़क हादसे में मौत का मामला सामने आया है। चारों लोग कोतवाली थाना क्षेत्र के खुटार निवासी एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं।

जानकारी मुताबिक एक ही परिवार के चार लोग सिंगरौली से बनारस की ओर कर से जा रहे थे। तभी सामने से आ रही राखड लोड हाइवा वाहन कार पर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया है। जिसके कारण कार में बैठे चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई हैं।

Singrauli road accident four people died

यह हादसा सोनभद्र के रेनुकूट के पास का बताया जा रहा है, हादसे की पुष्टि जिले के कोतवाली थाना प्रभारी सुधेश तिवारी ने किया है।

तेज रफ्तार की वजह से हुआ हादसा

जानकारी मुताबिक राखड़ लोड हाइवा वाहन तेज रफ्तार गति से जा रहा था तभी सामने से आ रही एक कार को देखकर हाइवा चालक नियंत्रण खो बैठा और हाइवा अनियंत्रित होकर कार पर पलट गया इस हादसे में कार में सवार चार लोगों की मौत हो गई है।

फिलहाल मृतकों के शव को राखड़ से निकाला जा रहा है। पुलिस प्रशासन की टीम रेस्क्यू में जुटी हुई है, वहीँ हादसे के बाद हाइवा चालक फरार बताया जा रहा है।

घटना की पुष्टि करते हुए कोतवाली थाना प्रभारी सुधेश के मुताबिक जिले के खुटार निवासी एक ही परिवार के चार लोग कार से वनारस जा रहे थे। जैसे ही सोनभद्र जिले के रेनुकूट के पास पहुँचे ,हादसे का शिकार हो गए, हादसे में सभी लोगों की मौत हो गई है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+