Singrauli news : सोलर प्लांट लगाने के लिए करोड़ों की जमीन कराई गई मुक्त, 45 से अधिक घरों पर चला बुलडोजर
Singrauli news : एनसीएल निगाही परियोजना के ग्राम बनौली में 50 एकड़ भूमि को प्रशासन और पुलिस के कर्मचारियों ने अतिक्रमण से मुक्त कराया है। नोटिस जारी करने के बाद भी कब्जा धारियों ने भूमि से अतिक्रमण नहीं हटा रहे थे। इसके बाद रविवार को सीएसपी व एसडीएम के मार्गदर्शन में भारी संख्या में मौके पर उपस्थित पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाते हुए 45 से अधिक बड़े मकानों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें ध्वस्त किया गया। इस दौरान गांव में पुलिसकर्मियों का पहरा रहा। कार्रवाई से अन्य कब्जा धारी डरे हुए हैं। एनसीएल की भूमि पर कब्जा किए हुए ग्रामीणों को डर बना हुआ है कि कहीं मकान पर बुलडोजर न चल जाए।

जानकारी के मुताबिक ग्राम बनौली में निगाही परियोजना की ओर से अधिग्रहित जमीन को सोलर प्लांट निर्माण के लिए उपयोग में लाना है। जिसे कब्जा धारियों से मुक्त कराया जाकर मकानों को गिरा दिया गया।
इस संबंध में अपर कलेक्टर ने उपखंड मजिस्ट्रेट ऋषि पवार को आवश्यक कार्रवाई के लिए आदेशित किया था। जिस पर नगरी तहसीलदार रमेश कोल, दिवाकर प्रताप सिंह नगर वृत्त पंजरेह को कार्यपालिक मजिस्ट्रेट बनाया गया था। इधर पुलिस अधीक्षक बीरेन्द्र सिंह ने सीएसपी देवेश कुमार पाठक की अगुवाई में पुलिसकर्मियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। रविवार को सीएसपी और एसडीएम सिंगरौली ऋषि पवार, द्वारा पुलिसकर्मी के साथ मौके पर पहुंच कर एनसीएल निगाही महाप्रबंधक हरि दुहान एवं अन्य एनसीएल टीम की मौजूदगी में 45 अतिक्रमणकारियों को मकान खाली करने की समझाइश दी गई। इस संबंध में पूर्व में भी नोटिस जारी कर उन्हें मकान खाली करने के लिए निर्देशित किया था। मगर मनमानी तरीके से मकान से सामान नहीं हटाया गया।
करोड़ों की जमीन कराई गई खाली
बुलडोजर मशीनों से 45 मकानों को ध्वस्त कर करोड़ों रुपए की एनसीएल जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक व कलेक्टर ने मानवीय पहलुओं को दृष्टिगत रखते हुए शासकीय अमले को संयमित व्यवहार करने के लिए आदेशित किया था। जिसके अनुरूप अतिक्रमणकारियों के मकान रिक्त करने के दौरान टाइम व संसाधन उपलब्ध कराए गए।
-
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट












Click it and Unblock the Notifications