Singrauli news : दोस्त ने मांगा और ड्रग्स तो उतार दिया मौत के घाट, दोनों साथ करते थे नशा

Singrauli news : जिले में एक युवक ने अपने ही दोस्त की हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि दोनों दोस्त ड्रग्स एडिक्ट थे। दोनों ड्रग्स का सेवन किया करते थे। ड्रग्स के नशे के लिए विवाद हो गया, विवाद बढ़ने की वजह से एक दोस्त ने दूसरे दोस्त की पत्थर मारकर हत्या कर दी।

 दोनों दोस्तों ने आपस में नशा किया

दोनों दोस्तों ने आपस में नशा किया

जिले के मोरवा थाना इलाके के खनहना निवासी दीपक निषाद अपने दोस्त पंकज पांडेय निवासी अनपरा सोनभद्र उत्तर प्रदेश के साथ नशा करने के लिए जंगली क्षेत्र चटका गया था। दोनों दोस्तों ने आपस में नशा किया। दीपक को और ड्रग्स चाहिए था, तो उसने पंकज से ड्रग्स देने को कहा। इसी बात पर दोनों के बीच लड़ाई शुरू हो गई। दोनों दोस्तों के बीच लड़ाई इतनी बढ़ गई कि पंकज ने पत्थर से दीपक के सिर पर हमला कर दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पंकज ने शव को जंगल में फेंक दिया और मौके से फरार हो गया।

पुलिस जांच में हुआ खुलासा

पुलिस जांच में हुआ खुलासा

पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई कि मृतक दीपक नशेड़ी था । वह अक्सर अपने दोस्त पंकज पांडेय के साथ ड्रग्स का नशा करता था। घटना वाले दिन भी वह पंकज के साथ देखा गया था। पुलिस ने मृतक दीपक के दोस्त पंकज को गिरफ्तार कर पूछताछ की। पंकज ने अपना गुनाह कबुल कर लिया। पंकज ने बताया कि 3 नवंबर की रात वह मोटरसाइकिल से दीपक के घर आया था। उसके बाद नशा करने के लिए रात में ही चटका नाला के पास सुनसान जगह पर गए। दीपक अधिक मात्रा में ड्रग्स की मांग कर रहा था, इसी बात पर लड़ाई शुरू हुआ और उसका मर्डर कर दिया।

पुलिस को दो दिन बाद मिला शव

पुलिस को दो दिन बाद मिला शव

दो दिन बाद भी दीपक घर नहीं आया तो परिवार वालों ने हर जगह तलाश करना शुरू किया। परिवार को दीपक का कहीं भी पता नहीं चल पाया। इसके बाद परिवार वालों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट दर्ज कराने के दो दिनों के बाद पुलिस को जंगल में शव मिलने की जानकारी मिली। पुलिस ने शव की पहचान कराई तो पता चला शव चार दिन पुराना खनहना निवासी दीपक का है।

नशे को लेकर हुआ था विवाद

नशे को लेकर हुआ था विवाद

मोरवा पुलिस के मुताबिक स्मैक नशे को लेकर लड़ाई शुरू हुई। उसी लड़ाई में मृतक दीपक के दोस्त पंकज ने पत्थरों से उसके सर पर प्रहार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया। चार दिनों के बाद मृतक का शव बरामद हुआ तो परिजनों में कोहराम मच गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+