MP News: पार्षद ने थानेदार के केबिन में दी वर्दी उतरवाने की धमकी, गुस्से में ASI ने फाड़ दी यूनिफॉर्म

Singrauli News: सिंगरौली जिले में एक एएसआई का वर्दी फाड़ने का वीडियो वायरल हो रहा है। CCTV वीडियो 2 फरवरी 2024 का बताया जा रहा है, जो थाना प्रभारी के चैंबर का है। कोतवाली थाने में थानेदार के केबिन में पार्षद पति एक एएसआई को धमका रहे थे। साथ ही वर्दी उतरवाने की धमकी दे रहे थे।

इस पर एएसआई खुद ही सीना चौड़ा करते हुए तन गया और सबके सामने खुद ही अपनी वर्दी फाड़ ली। यह एसआई कमीज के बाद पेंट भी उतारने जा रहे थे, लेकिन दूसरे लोग उन्हें एकतरफ एक तरफ लेगए। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद है। वीडियो सात महीने पुराना है लेकिन वायरल अब हो रहा है। अब वीडियो लेकर कांग्रेस ने निशाना साधा है।

Singrauli video ASI tore his uniform

दरअसल, 7 महीने पहले कोतवाली थाना क्षेत्र के नाली निर्माण को लेकर एएसआई ASI विनोद मिश्रा और स्थानीय लोगों के बीच विवाद चल रहा था। विवाद के बाद नगर निगम के अधिकारियों और पुलिस के अधिकारियों ने मौका मुआयना किया।

मामले का हल निकालने के लिए सभी लोग कोतवाली थाने पहुंचे। थाने में विवाद को सुलझाने की चर्चा हो रही थी। इसी दौरान भाजपा नेता और पार्षद पति अर्जुन गुप्ता ने एएसआई विनोद मिश्रा को धमकी देकर बोला कि तुम्हारी वर्दी उतरवा लूंगा, जिस वजह से एसआई ने अपना कंट्रोल खो दिया था।

घटना थाने में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना के बाद एसपी निवेदिता गुप्ता ने थाने के एएसआई विनोद मिश्रा पर वर्दी फाड़ने के मामले में कार्रवाई कर चुके हैं। वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने फिर से तूल पकड़ लिया है।

फिलहाल इस पूरे मामले पर एसपी निवेदिता गुप्ता ने थाने का सीसीटीवी फुटेज लीक करने व सोशल मीडिया में वीडियो वायरल करने के मामले में जांच के निर्देश दिए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद इस मामले में राजनीति भी उफान पर है। एमपी कांग्रेस ने सोशल मीडिया के X हैंडल पर लिखा है कि यह सत्ता की हनक है। भाजपा के पार्षद की धमक देखिए, एक वर्दीधारी को अपनी वर्दी फाड़ना पड़ गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+