Singrauli News: सिंगरौली में आग से जल रही थी लड़की, अमेरिका से आया अलर्ट, फेसबुक ने बचा ली जान
Singrauli News: सिंगरौली पुलिस लड़की की लोकेशन पर पहुंच गई और उसकी काउंसिलिंग कर आत्मदाह करने से रोका। खास बात यह है कि राज्य साइबर सेल को फेसबुक ने अमेरिका से फोन कर यह अलर्ट दिया था।

Singrauli News: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में अमेरिका से आए अलर्ट से एक लड़की की जान बचा ली। भोपाल साइबर सेल से जानकारी मिलते ही सिंगरौली पुलिस भी अलर्ट हुई और उस छात्रा की लोकेशन का पता लगाया। जिसके बाद नर्सिंग की पढ़ाई कर रही लड़की को पुलिस ने सुरक्षित बचा लिया। लड़की ने इंस्टाग्राम पर सुसाइड करने की एक पोस्ट डाली थी।
एमपी राज्य साइबर सेल के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक योगेश देशमुख ने जानकारी दी कि रविवार 14 मई को मेटा अमेरिका के माध्यम से राज्य साइबर सेल को जानकारी मिली थी कि एक लड़की जो कि एमपी के सिंगरौली जिले की निवासी है। उसके द्वारा इंस्टाग्राम पर आत्मदाह करने की पोस्ट डाली गई थी। जानकारी मिलने पर तत्काल कार्यवाही करते हुए राज्य साइबर सेल की टीम ने दी गई जानकारी को टेक्निकल एनालिसिस द्वारा डिकोड कर छात्रा की जानकारी निकाली गई। तो पता चला कि वह छात्रा सिंगरौली जिले की रहने वाली है। इस पर तत्काल राज्य सायबर सेल ने सिंगरौली पुलिस अधीक्षक को युवती के बारे में जानकारी जुटाई गई।
राज्य सायबर सेल की टीम जानकारी के आधार पर सिंगरौली पुलिस ने कार्यवाही करते हुए जिले की नर्सिंग छात्रा का पता लगाया। सिंगरौली पुलिस द्वारा छात्रा को सुरक्षित बचाया गया।
पुलिस की बातचीत में पता चला कि नर्सिंग छात्रा पारिवारिक कारणों से परेशान थी जिसकी वजह से उसने सुसाइड संबंधी पोस्ट की।
Recommended Video

मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications