Singrauli news: पति से तंग आकर 4 पत्नियों ने छोड़ा था घर, पांचवीं ने नींद की गोली देकर काट डाला गुप्तांग
सिंगरौली में एक पत्नी ने पति की हत्या कर दी। उसका पति आए दिन उसके साथ मारपीट और प्रताड़ित करता था, जिसका बदला उसने ऐसे लिया।

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले उर्ती गांव में एक पत्नी ने अपने ही पति की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। करीब 12 दिन पहले हुई हत्या का गुरुवार को पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है।। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला ने अपने पति की हत्या कर शव को ले जाकर जंगल पर फेंक दिया। पुलिस की पूछताछ में महिला कारण भी बताई है।
इस घटना के संबंध में मृतक की पत्नी कंचन गुर्जर ने थाने में शिकायत देकर अज्ञात के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज कराया था। तभी से पुलिस हत्याकांड का खुलासा करने में लगी थी। पुलिस को मृतक के कई संबंधियों पर शक हुआ और उनसे पूछताछ की। जांच के दौरान मृतक की पत्नी पर भी पुलिस को शक हुआ और उसे भी गिरफ्तार कर पूछताछ की।
शुरुआत में कंचन गोलमोल जवाब देती रही। और अपने पति की हत्या में शामिल होने से मना करती रही। लेकिन जब पुलिस ने कड़ाई से से पूछताछ की तो उसने सारी घटना बता दी। कंचन ने पुलिस को बताया कि उसका पति शराब का आदी था। उसके साथ आए दिन मारपीट करता था जिससे वह काफी परेशान हो गई।
21 फरवरी को उसने रात के खाने में नींद की 20 गोलियां मिला दी और पति गहरी नींद में सो गया। इसके बाद उसने अपने पति के गले पर कुल्हाड़ी से कई हमले किए और उसके गुप्तांग काटकर मौत के घाट उतार दिया। कंचन ने अपराध करने के बाद शव को कपड़े में लपेट कर जंगल में फेंक आई। फिर उसके कपड़े और चप्पलें में आग लगा दी।
जब पति गहरी नींद में सो गया तो उसने कुल्हाड़ी से उसका गला और गुप्तांग काट कर हत्या कर दी। इसके बाद शव को साइकिल में बांधकर जंगल में सड़क किनारे ठिकाने लगा दिया। कुल्हाड़ी और कपड़े जंगल में फेंक कर वह घर आ गई। इसके बाद से वह लगातार पुलिस को गोल-मोल जवाब देती रही।
इस घटना पर अपर पुलिस अधीक्षक शिव कुमार वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक पांचवी पत्नी के साथ आए दिन मारपीट करता था। पत्नी के चरित्र पर भी शक करता था। मृतक की पत्नी कंचन बाजार से नींद की गोलियां खरीदकर सब्जी में मिलाकर वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस ने बताया कि कंचन मृतक वीरेंद्र गुर्जर की पांचवीं बीवी थी। उसकी चारों बीवी उससे प्रताड़ित होकर उसे छोड़कर चली गई थीं। लेकिन पांचवीं बीवी कंचन ने उससे तंग आकर उसका मर्डर कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications