MP News: विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा बदलाव, रानी अग्रवाल बनी मध्य प्रदेश AAP की अध्यक्ष
मुख्यमंत्री केजरीवाल ने भोपाल कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए घोषणा की है कि आप पार्टी मप्र की सभी 230 सीटों पर विधानसभा प्रत्याशी उतारेगी।

मध्य प्रदेश में लंबे समय से भंग पड़ी आम आदमी पार्टी (Aam Aadami Party) की कार्यकारिणी को प्रदेश में नया अध्यक्ष मिल गया है। सिंगरौली की मेयर रानी अग्रवाल को मध्य प्रदेश में आम आदमी पार्टी का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। मेयर रानी अग्रवाल को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री व राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने नियुक्त किया है।

उल्लेखनीय है कि कर्नाटक, छत्तीसगढ़, हरियाणा के बाद पार्टी ने मध्य प्रदेश की कार्यकारिणी को 29 जनवरी 2023 को भंग कर दिया था। इसके बाद से राष्ट्रीय नेता एमपी का लगातार दौरा कर रहे थे। आम आदमी पार्टी के नेशनल जनरल सेक्रेटरी डॉक्टर संदीप पाठक बीते दिनों एमपी के दौरे पर आए थे। तब उन्होंने जल्द संगठन का विस्तार करने की बात कही थी। अब उन्होंने सिंगरौली मेयर रानी अग्रवाल को मध्य प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।
बता दें, सिंगरौली महापौर रानी को यह सौगात बीते दिनों राजधानी भोपाल में आयोजित हुए आप पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में लगभग 60 बसें और 100 से अधिक छोटे वाहन आदि से कार्यकर्ताओं को लाने के उपलक्ष्य में मिली है।
सम्मेलन में आए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल से उनकी मुलाकात हुई थी। उल्लेखनीय है कि पार्टी ने नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रदेश के सभी 230 विधानसभा सीटों से प्रत्याशी उतारने की घोषणा की है।
Recommended Video

नवीन पालीवाल बने राजस्थान AAP के नए अध्यक्ष
नवीन पालीवाल को राजस्थान आप का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। साथ ही 7 सह प्रभारी बनाए गए हैं। इनमें नरिंदर पाल सिंह सावना, हेमंत खावा, शिवचरण गोयल,अमनदीप सिंह गोल्डी मुसाफिर, नरेश यादव, चैतर वसावा, और मुकेश अहलावत शामिल हैं।
⚠️ANNOUNCEMENT⚠️
— AAP (@AamAadmiParty) March 23, 2023
The party hereby appoints State Presidents for Rajasthan & Madhya Pradesh.
Many congratulations 🎉 pic.twitter.com/7VM06Nptqc












Click it and Unblock the Notifications