siddhi news: इस गांव में लोगों ने लोकसभा चुनाव का बहिष्कार किया, अभी तक एक भी वोट नहीं डाला गया

Sidhi Lok Sabha seat: देश के कई हिस्सों में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान हो रहा है। मध्य प्रदेश की सीधी लोकसभा सीट पर भी सुबह से मतदान हो रहा है। लेकिन जिले के एक गांव में नेटवर्क की समस्या को लेकर ग्रामीणों के साथ सरपंच ने भी मतदान का बहिष्कार कर दिया है।

जिला मुख्यालय से करीब 75 किलोमीटर की दूरी पर ग्राम मेडरा स्थित है। जहां आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र होने की वजह से यहां नेटवर्क की प्रॉब्लम लगभग 30 सालों से भी ज्यादा की है। कभी भी यहां मोबाइल का नेटवर्क नहीं आता है। सरपंच के साथ ग्रामीणों ने कई बार जिला पंचायत प्रशासन और कलेक्टर को आवेदन भी दिया लेकिन उसके बाद भी कोई भी सुनवाई नहीं हुई।

Medra village voting boycott sidhi
.

आखिरकार ग्रामीणों ने 19 अप्रैल शुक्रवार के दिन ही मतदान के समय मतदान का बहिष्कार कर दिया। उन्होंने कहा अगर हमें नेटवर्क की समस्या से निजात नहीं देंगे तो हम लोग मतदान नहीं करेंगे। हम ऐसे लोगों को क्यों चुनें जो हमारी समस्या का समाधान कर ही नहीं पाते हैं।

इस पूरे मामले को लेकर सीधी कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी ने भी यह पुष्टि करते हुए कहा है कि ग्राम मेडरा मे कुछ अपरिहार्य कारणों की वजह से वोटिंग रोकी गई है। प्रशासन की टीम वहां पहुंच गई है और लोगों से लगातार बातचीत चल रही है। जल्दी ही मतदान शुरू हो जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+