Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Sidhi रेप केस के मुख्य आरोपी का घर जमींदोज, ऐप से बदली आवाज फिर 7 लड़कियों से की थी दरिंदगी

Sidhi News: मध्य प्रदेश के सीधी रेप केस में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं घटना के मुख्य आरोपी के घर पर बुलडोजर की कार्रवाई की गई है। चारों ने मिलकर कॉलेज की सात लड़कियों से दुष्कर्म किया था।

मझौली थाना अंतर्गत मड़वास चौकी में चार आदिवासी छात्राओं ने शिकायत की थी। शिकायत पर सीधी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अपराध में शामिल मुख्य आरोपी बृजेश प्रजापति,लव कुश प्रजापति, राहुल प्रजापति समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Bulldozers run in Sidhi case 1

इन आरोपियों ने मैजिक वॉइस एप के माध्यम से कॉलेज की कर्मचारी बनकर स्कॉलरशिप डॉक्युमेंट्स में गड़बड़ी होने का हवाला देकर 7 लड़कियों को एकांत जगह बुलाया और दरिंदगी की घटना को अंजाम दिया था।

पुलिस से शिकायत करने के बाद मामला संज्ञान में आया। पुलिस ने इस घटना में शामिल मुख्य आरोपी बृजेश प्रजापति सहित चार साथियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं शनिवार को मुख्य आरोपी बृजेश प्रजापति के गृह ग्राम नौगंवा दर्शन सिंह पुलिस प्रशासन की टीम पहुंचकर आरोपी के घर पर बुलडोजर कार्रवाई की है। घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने SIT को जांच सौंपी है।

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश के सीधी जिले में आवाज चेंज करने वाले मैजिक वॉइस ऐप्स के जरिए शासकीय कॉलेज में पढ़ने वाली लड़कियों के साथ रेप की घटना हुई है। आरोपी स्कॉलरशिप डॉक्यूमेंट सुधरवाने के नाम पर झांसा देकर लड़कियों को अपने पास बुलाते थे। इस मामले में मुख्य आरोपी बृजेश प्रजापति के साथ 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

मुख्य आरोपी बृजेश प्रजापति पेशे से मजदूर है। उसने यूट्यूब से आवाज बदलने वाले ऐप्स के बारे में पता किया। आरोपी ने इस एप को मोबाइल में एक्टिवेट करके कॉलेज की लड़कियों को निशाना बनाया और रेप की वारदात को अंजाम दिया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+