Sidhi News: ननद की शादी हुई तो भाभी करने लगी सरकारी नौकरी, फर्जी डिग्री लगाकर बन गई मैडम
Sidhi News: मध्य प्रदेश के सीधी जिले से अनोखा मामला सामने आया है।जिले के एक शासकीय स्कूल में अतिथि टीचर ननद के स्थान पर भाभी नौकरी करती मिली। मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है।
जानकारी अनुसार जनपद शिक्षा केंद्र सिहावल के तहत आने वाले संकुल केंद्र हटवा खास के प्राथमिक शाला खाड़ी मुसलमान बस्ती का पूरा मामला है।

अतिथि टीचर के रूप में सिर्फ कागजों में सोनम सोनी नौकरी कर रही थीं। जबकि स्कूल में बच्चों को पढ़ाने के लिए उनकी भाभी शुभी सोनी आती थी।
जानकारी अनुसार असली अतिथि टीचर सोनम सोनी अपने पति के साथ ससुराल में रहती हैं। मामला सामने में आने के बाद अब जिला शिक्षा अधिकारी जांच करने की बात कह रहे हैं।
सीधी जिला शिक्षा अधिकारी प्रेमलाल मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि खबरों के माध्यम मामला संज्ञान आया है। इस मामले में संकुल प्राचार्य से जांच करवाई जाएगी। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications