Video: सीधी पेशाब कांड का आरोपी पहले अकड़ के साथ थाने में चला था, अब पुलिस कॉलर पकड़कर निकाली हेकड़ी

Sidhi Pravesh Shukla video:

Sidhi Pravesh Shukla video: मध्य प्रदेश के सीधी जिले में आदिवासी युवक पर पेशाब करने वाले प्रवेश शुक्ला को बुधवार की देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि थाने जाते वक्त आरोपी सीना ताने अकड़ कर चल रहा था। इसके बाद सीधी पुलिस की फजीहत हो रही थी कि उसे क्यों इतना भाव दिया जा रहा है। बुधवार दोपहर पुलिस जब आरोपी को थाना से लेकर न्यायालय ले जा रही थी। पुलिसकर्मी उसका कॉलर पकड़कर धकिया रहे थे। इसके साथ ही बीच-बीच में मारते भी जा रहे थे। इसका वीडियो सामने आया है। [वीडियो नीचे]

सीधी पुलिस की फजीहत होने के बाद पुलिसकर्मियों ने प्रवेश शुक्ला की हेकड़ी निकाल दी है। थाने से न्यायालय ले जाते समय उसके चेहरे से नकाब हटा दिया है। साथ ही दो-तीन पुलिसवाले उसे घसीटते हुए गाड़ी तक ले जा रहे थे। आरोपी के चाल चलन से लाग रहा था कि कस्टडी में पुलिस ने खातिरदारी की है। वहीं, पीछे से कॉलर पकड़े एक पुलिसकर्मी बीच-बीच में आरोपी की पिटाई भी कर रही थी।

Sidhi Pravesh Shukla video

प्रवेश शुक्ला का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर सीधी पुलिस की वाहवाही हो रही है। सीधी पुलिस की 1 दिन पहले काफी किरकिरी हुई थी। साथ ही पुलिस पर यह भी सवाल उठ रहे हैं कि वीडियो सामने आने के बाद तुरंत क्यों नहीं कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश के बाद पुलिस ने इस घटना में कार्रवाई शुरू की है।

बताते चलें कि आदिवासी पर पेशाब कांड में प्रवेश शुक्ला मुख्य आरोपी है। जानकारी अनुसार वीडियो काफी पुराना है। प्रवेश शुक्ला को रीवा सेंट्रल जेल भेज दिया गया है। इसके साथ ही उसके पुश्तैनी घर पर बुलडोजर चलाया गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज पीड़ित परिवार से मुलाकात की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+