Sidhi news : रातोंरात चोरी हो गई एक किमी सड़क, उपसरपंच ने पुलिस और CEO से की शिकायत
Sidhi news : जिले मे सड़क चोरी का गजब मामला सामने आया है, यहाँ सीधी मेंढरा में भ्रष्टाचार का यह मामला है, दरअसल यहाँ उपसरपंच ने सीईओ को लिखित शिकायती आवेदन पर कहा है कि उसके गांव में एक रात पहले बनी रोड सुबह चोरी हो गई है। फाइलों में बनी ये सड़क 10 लाख रुपये की लागत से बनाई गई है। घटना की जांच की जा रही है। यह घटना सीधी जिले के मझौली विकासखंड के मेंढरा ग्राम पंचायत की है।

ग्राम पंचायत के उपसरपंच रमेश कुमार यादव ने मझौली के सीईओ और थाना थाना टीआई को आवेदन दिया है। आवेदन में बताया गया है कि ग्राम पंचायत में शाम तक 1 सड़क बनी थी, जो सुबह चोरी हो चुकी है। पंचायत निधि से 1 किलोमीटर सड़क 10 लाख रुपये की लागत से बनाई गई है। हालांकि क्षेत्र के ग्रामीणों का आरोप है कि यह सड़क सिर्फ सरकारी फाइलों पर बनकर तैयार हुई है। इस बात की शिकायत ग्रामीणों ने कई बार अधिकारियों को की लेकिन उनकी कोई कारवाही नहीं हुई जिसके बाद ग्रामीणों ने आपसी सहमति से यह निर्णय लिया और विरोध और शिकायत के लिए ये तरीका चुना जो अब सुर्ख़ियों का विषय बना हुआ है। घटना में मझौली जनपद पंचायत के सीईओ ने इस मामलें में जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।












Click it and Unblock the Notifications