Sidhi news : अंडे की लड़ाई में पति ने पत्नी को जिंदा जलाया, केरोसिन डालकर लगाई आग

Sidhi news : मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां पर पति ने केरोसिन डालकर अपनी पत्नी को जिंदा जला दिया। आग में झुलसी गंभीर हालत में इलाज के लिए हॉस्पिटल लाई गई पीड़ित ने आखिरकार दमतोड़ दिया। घटना सप्ताहभर पहले सीधी जिले के मड़वास थाना इलाके के ददीमन टोला की है। मृत्यु से पहले अपने बयान में जली हुई पत्नी ने अपनी पति की करतूत बता दी थी जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Madwas police station Sidhi

पीड़िता रानी कोल ने मामले के बारे में बताया था कि उसका पति बुद्धसेन कोल से अंडा बनाने को लेकर बातचीत हो गई थी। इसी दौरान बुद्धसेन ने पत्नी पर मिट्टी का तेल उड़ेलकर आग लगा दी। घटना में महिला बुरी तरह जल गई थी। गुहार सुनकर मोहल्ले वाले पहुंचे और आग बुझाई। जानकारी पर महिला के मायके वाले पहुंचे और रोड पर गंभीर हालत में पड़ी महिला को अस्पताल लेकर आए। सीधी जिला अस्पताल से उसको रीवा संजय गांधी अस्पताल के लिए रेफर किया गया था। यहां पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज कराए। एक सप्ताह जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करने के बाद महिला ने दमतोड़ दिया। पुलिस ने शून्य पर मर्ग कायम कर डायरी जांच के लिए मड़वास थाने भिजवा दी है।

पति के हुए बयान में कहा

बुधवार को पुलिस ने जांच के दौरान पति के बयान लिए तो उसने महिला के द्वारा खुद आग लगाने की बात कही। बताया कि वह अत्यधिक शराब पी रखी थी। पत्नी से 100 रुपए लेकर वह अंडा खरीदकर लाया था। उसके बाद अंडा बनाने को लेकर उनके बातचीत हो गई। पति के मुताबिक पत्नी ने खुद टीका तेल डालकर आग लगा ली थी। महिला का विवाह वर्ष 2009 में हुआ था और उसका मायका रामपुर गांव में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+