चुनाव प्रचार के लिए महिला मंत्री के साथ खेत में गेहूं काटने पहुंचे BJP प्रत्याशी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
Sidhi Lok Sabha seat: मध्य प्रदेश के सीधी लोकसभा सीट से डॉक्टर राजेश मिश्रा को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है।उन्होंने अपना चुनावी कैंपेन शुरू किया। वोट के लिए सजी-धजी राज्य मंत्री राधा सिंह के साथ खेतों में जा पहुंचे और फसल काटते हुए फोटो भी खिंचाई।
डॉक्टर राजेश मिश्रा का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया में सुर्खियां बटोर रहा है। जहां डॉक्टर राजेश मिश्रा राज्य मंत्री राधा सिंह के साथ गेहूं का खेत काटते हुए देखे गए हैं।

यह वीडियो शुक्रवार दोपहर का बताया बताया जा रहा है। जहां चितरंगी में चुनाव प्रचार के दौरान राज्य मंत्री राधा सिंह एवं डॉक्टर राजेश मिश्रा गेहूं की फसल किसानों के साथ काटते हुए देखे गए हैं। जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया में आज वायरल हुआ है।
इस वीडियो के संबंध में डॉक्टर राजेश मिश्रा ने कहा हम सभी किसान हैं। भारत देश किसानों का देश है। इसलिए हम उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर उनके हितों की रक्षा के लिए कार्य करेंगे। इसी के लिए हमने उनके साथ मौजूद होकर खेत काटा है।
वहीं कांग्रेस के प्रत्याशी पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि चुनावी स्टंट यह सब है। जो कि लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications