Sidhi Leopard Attack : घर के अंदर पढ़ रहे बच्चे को उठा ले गया तेंदुआ, जंगल में मिले शव के अवशेष

सीधी जिले के के गिजोहर गांव में घर के अंदर से बच्चे को उठा ले गया। घर से तीन किलोमीटर दूर उसका शव मिल गया। घटना के बाद से लोगों में दहशत का माहौल है।

straight home baby panther

Sidhi Leopard Attack : सीधी जिले के संजय टाइगर रिजर्व वन परिक्षेत्र पोड़ी के गिजोहर में एक आदमखोर तेंदुए ने 11 वर्षीय के बच्चे को मार डाला। शनिवार को हुई इस घटना में तेंदुआ बच्चे को मारकर कमर के ऊपर का हिस्सा खा गया है। रविवार को उसकी लाश मिलने पर गांव में दहशत का माहौल है।

घर के खिड़की से किया था प्रवेश

घर के खिड़की से किया था प्रवेश

सीधी जिले के कुसमी संजय टाइगर रिजर्व एरिया के ग्राम पंचायत खैरी के गिजोहर में शनिवार देर शाम तेंदुए ने 11 साल के कमल बैगा को घर के अंदर से उठा ले गया था। तब से ग्रामीणो के द्वारा बच्चे के शव का खोजबीन की जा रही थी। काफी खोजबीन के बाद ग्रामीण और वन विभाग के अमले के सयुक्त प्रयास से दूसरे दिन कमल बैगा का शव घर से करीब तीन किलोमीटर की दूरी पर संजय टाइगर रिजर्व के जंगल में मिल गया है।

ग्रामीणों के गुस्से का शिकार हुआ प्रशासन

ग्रामीणों के गुस्से का शिकार हुआ प्रशासन

ग्रामीण रामबहादुर ने जानकारी दी कि शनिवार रात्रि वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची हुयी थी जहां रात्रि मे ग्रामीणों के बीच में शामिल कुछ व्यक्तियों के द्वारा वन विभाग की टीम एवं रेन्जर के साथ लोगो ने मारपीट की थी। जैसे ही घटना की जानकारी प्रशासन को हुई पुलिश बल के साथ ग्राम गिजोहर पहुंचा। गांव पुलिस बल से छावनी में बदल गया था। खण्ड अधिकारियों की समझाइस के बाद लोगों का गुस्सा शांत हो हुआ और प्रशासन की मौजूदगी पर मृतक बच्चे का का अंतिम संस्कार गांव में रविवार की शाम किया गया।

परिवार को सहायता राशि की कही बात

परिवार को सहायता राशि की कही बात

मौके पर मौजूद एसडीएम कुसमी के द्वारा बच्चे के पिता रामबहादुर बैगा को वन विभाग की तरफ से आठ लाख रुपए की सहायता राशि देने की बात कही गई। साथ ही तात्कालिक सहायता राशि ट्राइबल विभाग से 10 हजार रुपए एवं पंचायत से 10 हजार एवं खाद्यान्न की व्यवस्था प्रशासन के द्वारा पीड़ित परिवार को दिया गया।

 वन विभाग,पुलिस व ग्रामीणों की टीम ने खोजा

वन विभाग,पुलिस व ग्रामीणों की टीम ने खोजा

सीसीएफ हरिओम द्विवेदी ने जानकारी दी कि सर्चिंग के दौरान 12 से ज्यादा संजय गांधी टाइगर रिजर्व के वन कर्मी, थाना कुसमी, भुइमाड़ सहित कई थानों की पुलिस व ग्रामीणों की मदद से बच्चे को खोज निकाला गया है।

1 महीने पहले भी हुई थी घटना

1 महीने पहले भी हुई थी घटना

गौरतलब है कि ठीक 1 महीने पहले भी वन परिक्षेत्र पोंडी अंतर्गत ग्राम चंदवारिया टोला से एक 7 साल के मासूम को खूनी तेंदुआ शाम तकरीबन 5 बजे खलिहान से उठाकर ले गया था। ग्रामीणों सहित वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा खोजबीन के पश्चात घटना स्थल से तकरीबन 300 मीटर की दूरी पर मासूम का शव खून से लथपथ बरामद किया गया था।

Recommended Video

    5 साल की बच्ची को दादी की गोद से उठा ले गया तेंदुआ, सुबह जंगल में मिला शव

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+