Sidhi News : पहाड़ पर बिखरा पड़ा नर कंकाल, पास में मिला श्रृंगार का सामान, सस्पेंस भरी यह स्टोरी
Sidhi news : जिले के कैमूर पहाड़ के जंगल नर कंकाल मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस को कंकाल के पास से चूड़ी कंगन और साड़ी मिले हैं। जहां ये कंकाल मिला है वो पहाड़ मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की सीमा से लगा हुआ है। इसलिए यहां पहुंच पाना बहुत मुश्किल है। ऐसे में यहां कंकाल मिलने से पुलिस अचंभित है। है। फिलहाल पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सीधी जिले से 45 किलोमीटर दूर अमिलिया थाना क्षेत्र के कैमोर के जंगल मुड़ा घाटी में 1 नर कंकाल मिला है। पुलिस के मुताबिक मुड़ा में मिला कंकाल किसी महिला का है। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची अमिलिया पुलिस ने नर कंकाल के आसपास से मिले सुराग इकट्ठे किए। पुलिस के साथ एफएसएल टीम और क्षेत्र के तहसीलदार भी पहुंचे थे। घटनास्थल से मिले सुरागो के आधार पर पुलिस घटना की जांच कर रही है। सीधी एएसपी अंजूलता पटले ने जानकारी दी कि अमिलिया थाना क्षेत्र में कंकाल मिलने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस की टीम डॉक्टरों सहित घटनास्थल पर पहुंची। फिर जांच कर मर्ग कायम कर लिया है।
महिला का नर कंकाल मिला
पुलिस ने जानकारी दी कि यह किसी महिला का नर कंकाल है। कंकाल के पास से मिले सुराग के आधार पर पुलिस आसपास के जिले सहित दूसरे राज्य से भी संपर्क कर रही है। पुलिस नर कंकाल की पहचान करने में जुटी हुई हैं। जिस जंगल पर यह नर कंकाल मिला है वह हमेशा ही आपराधिक घटनाओं को लेकर पहचाना जाता रहा है. पुलिस भी मान रही है कि यहां से आए दिन आपराधिक घटनाएं सामने आती हैं।
पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी
बहरहाल अमिलिया थाना क्षेत्र का कैमूर पहाड़ हमेशा से ही आपराधिक घटनाओं के लिए विख्यात है। यहां से हमेशा घटनाएं सामने आती हैं। अब ऐसे में नर कंकाल मिलने से उच्चाधिकारियों ने सीधी पुलिस को कैमूर पहाड़ पर पेट्रोलिंग करने के आदेश जारी किए हैं। पुलिस पूरे घटना की जांच में जुटी है। अब देखना होगा कि पुलिस को नर कंकाल की गुत्थी सुलझाने में कितना समय लगता है।












Click it and Unblock the Notifications