Sidhi news: अपराधियों के अवैध कब्जे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, सरकारी जमीन को कराया गया कब्जा मुक्त
Sidhi news : शासकीय भूमि पर भू-माफियाओं के खिलाफ, अवैध अतिक्रमणकारी, आदतन आपराधियों पर इन दिनों सीधी जिले में जमकर एक्शन लिया जा रहा है, पुलिस और प्रशासन संयुक्त तौर पर यह एक्शन ले रही है। इतना ही नहीं शासकीय जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले अतिक्रमणकारियों के घरों को ही ढहा दिया जा रहा है। वहीं भू-माफिया और आदतन अपराधियों पर भी कार्रवाई की जा रही है।

सीधी जिले के पड़खुरी ग्राम पंचायत नंबर 1 में 3 बदमाशों के अवैध कब्जे पर बुलडोजर चला। इनसे करीब 45 लाख की जमीन मुक्त कराई है।
पुलिस ने बताया कि आदतन अपराधी भगवान सिंह पिता मोहनलाल सिंह,दिलीप सिंह पिता मोहनलाल सिंह, और जगन्नाथ सिंह पिता राजबहोरन सिंह ने जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर रखा था। जमोड़ी थाना टी आई शेषमणि मिश्रा ने जानकारी दी कि भगवान सिंह सेंगर पर कोतवाली और जमोड़ी थाने में 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं। जगन्नाथ सिंह पर 9 और दिलीप सिंह सेंगर उर्फ कल्लू पर 5 आपराधिक मुकदमा दर्ज हैं।
अवैध रूप से बनाया मुर्गी फार्म
3 बदमाशों ने जीन पर कच्चे व पक्के आवास बना रखे थे। इन्हें 7 नवंबर को बुलडोजर से जमींदोज कर दिया गया। दिलीप सिंह ने अवैध रूप से मुर्गी फार्म का निर्माण कर लिया था। राजस्व टीम, थाना टीआई जमोड़ी और पुलिसकर्मियों ने संयुक्त रूप से 0.0314 हेक्टेयर शासकीय जमीन अतिक्रमण मुक्त कराई। कार्रवाई में थाना प्रभारी शेषमणि मिश्रा, थाना जमोड़ी तहसीलदार सौरभ मिश्रा, नायब तहसीलदार दीपेंद्र सिंह, एवं पुलिस लाइन का स्टाफ मौजूद रहा है।












Click it and Unblock the Notifications