Road Accident in Sidhi: तीन अलग-अलग सड़क हादसों में 3 की मौत, कई घायल
Road Accident in Sidhi: जिले के अलग-अगल थाना क्षेत्रों में शनिवार को हुए हादसों में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। जबकि तीनों की दर्दनाक मौत हो गई है। शनिवार शाम को जिले के जमोड़ी थाना क्षेत्र के बाइपास के समीप लक्ष्मी ग्रीन फ्यूल पेट्रोल पंप के पास एक्सीडेंट हुआ। इस दौरान तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार 3 व्यक्ति हाइवा में घुस गए। जिसमें 1 संगम गुप्ता नामक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। जानकारी मिलने पर पहुंची जमोड़ी पुलिस दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय सीधी में भर्ती कराया। इससे पहले दोपहर में हुए एक्सीडेंट में दो की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं, एक अन्य घटना में 1 मोटरसाइकिल सवार युवक भी घायल होने की सूचना सामने आई है।

जमोड़ी थाना इलाके के बाइपास के समीप लक्ष्मी ग्रीन फ्यूल पेट्रोल पंप के पास हुए एक्सीडेंट में दोनों घायल अतुल सिंह बघेल 16 साल, आशीष तिवारी 17 साल को जिला चिकित्सालय सीधी में उपचार के लिए एडमिट कराया गया था। जहां पर उन्हें पैर में गंभीर चोटें आने की वजह से संजय गांधी अस्पताल रीवा के लिए रैफर कर दिया गया।
छुहिया घाटी में पहाड़ से पलटा ट्रक
इधर, शनिवार को दोपहर में बघवार के छुहिया घाटी में एक्सीडेंट के दौरान एक ट्रक पलट गया। पहाड़ से ट्रक पलट कर नीचे जा गिरा। घटना में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं चालाक गंभीर रूप से घायल है।
पिपराव पुलिस ने बताया कि सीधी से रीवा की तरफ जा रहा ईटों से भरा ट्रक अचानक कैमोर पहाड़ बघवार करीब 5:00 बजे घटना का शिकार हो गया। हादसे के समय चालाक ने कूदकर अपनी जान बचा ली। अन्य दो लोगों की घटना की चपेट में आकर मौत हो गई। एक्सीडेंट में मरने वाले लोगों की पहचान नहीं हो पाई है। चालक गंभीर रूप से घायल है। फिलहाल पूरे घटना में पुलिस जांच में जुट चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications