MP Police: पुलिस वाले ने मंत्रोच्चार के साथ बाइक चालक को पहनाया हेलमेट, लिया वचन,वीडियो वायरल
सीधी,11 सितंबर। जिले का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो को देखकर आप भी सीधी पुलिस के इस नायाब तरीके के 'कायल' हो जाएंगे। पहले वीडियो देखिए उसके बाद आपको पूरा मामला पता चल जाएगा। दरअसल, वायरल हो रहा यह वीडियो सड़क हादसों से बचने का है। जिसे मध्यप्रदेश के सीधी जिले का बताया जा रहा है। यहां सड़क पर होने वाले एक्सीडेंट को रोकने के लिए पुलिस ने एक अनूठा प्रयास किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक बाइक चालक बिना हेलमेट पकड़ा जाता है जिसका चलान कटाने की बजाय पुलिस कर्मी मंत्र पढ़कर उसको हेलमेट पहनाता दिखाई दे रहा है।

मंत्र उच्चारण के साथ पहनाया हेलमेट
वायरल हो रहे इस वीडियो में सीधी के एक पुलिसकर्मी चलान काटने के बजाय मोटरसाइकिल चालाक को हेलमेट पहनाते हुए मंत्र उच्चारण पढ़ते नजर आ रहा है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अक्सर भारतीय पुलिस का ऐसा आनोखा अंदाज सोशल मीडिया पर आए दिन वायरल होता रहता है, जिसे देखकर हर कोई इन पुलिस कर्मियों के फैन हो जाता है। वीडियो में सीधी जिले के एक पुलिस ऑफिसर अनोखे अंदाज में मोटरसाइकिल चालकों से हेलमेट पहनने की अपील करता देखा जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक मोटरसाइकिल चालक बिना हेलमेट पकड़ा जाता है, जिसका चलान कटाने की बजाय पुलिस कर्मी मंत्र पढ़कर उसको हेलमेट पहनाता दिखाई दे रहा है।
हेलमेट पहनने का लिया वचन
वीडियो में आगे आप देखेंगे कि पुलिसकर्मी हाथ जोड़कर मोटरसाइकिल चालक से कहता है कि, मैं हाथ जोड़कर प्रार्थना कर रहा हूं कि आगे से गाड़ी चलते हुए हेलमेट जरूर पहने वरना शकल याद हो गई है और अगली बार पकड़े गए तो 5 गुना चालान वसूला जाएगा। चालक भी कहता है कि आगे से वो ये गलती नहीं करेगा। पुलिसकर्मी ने हेलमेट पहनने का वचन लिया है। वायरल वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्ट्राग्राम पर यह वीडियो शेयर किया गया है, जिसे खूब देखा और पसंद किया जा रहा है। पुलिस देखने के बाद यूजर्स इस पर 1 से बढ़कर 1 रिएक्शन देते हुए पुलिस कर्मी की तारीफों के पुल बांध रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications