sidhi News: मां ने डेढ़ साल की मासूम को चाकू से गोदा, हत्या के बाद खुद को भी किया जख्मी, ये थी वजह
sidhi News: मध्य प्रदेश के सीधी जिले से मां की ममता को तार-तार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने शनिवार को अपनी डेढ़ वर्षीय बच्ची के पेट में चाकू घोंपा कर उसकी हत्या कर दी और उसके बाद आत्महत्या की नीयत से उसने खुद पर भी चाकू से वार कर लिए, हालांकि महिला की जान बच गई है।
इसके बाद दीवार में उसने सुसाइड नोट भी लिखा है, जिसमें लिखा है कि मेरी मौत का जिम्मेदार मेरे ससुराल ससुर व मेरी बड़ी ननद है। इतना ही नहीं इसके बाद मां ने अपने गले में भी चाकू मार लिया और खुद को भी सुसाइड करने का प्रयास किया है।

लेकिन जानकारी लगने के बाद परिजनों ने उसे बचा लिया और जिला अस्पताल सीधी ले गए जहां से हालत खराब होने पर रीवा संजय गांधी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। आसपास के लोगों के द्वारा थाने में भी घटना की जानकारी दी गई है। इस पर थाना प्रभारी कोतवाली अभिषेक उपाध्याय अपनी टीम के साथ पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी में जुट गए।
थाना प्रभारी कोतवाली अभिषेक उपाध्याय के जानकारी अनुसार प्रथम दृष्टिया यह घरेलू प्रताड़ना का मामला लग रहा है। जहां घरेलू प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने खौफनाक कदम उठाया है और पुलिस हर एंगल से जांच कर रहे हैं और पूरे मामले की छानबीन कर रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications