Sidhi News: बच्चे के रोने से पिता हो रहा था डिस्टर्ब, गला घोंटकर गड्ढे में दफनाया

Sidhi News: मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक पिता ने दिल को झकझोर देने वाली वारदात को अंजाम दिया है। पिता ने अपने 10 माह के बेटे का गला दबाकर उसे हमेशा के लिए मौत की नींद सुला दी।मामले की छानबीन में जुटी पुलिस ने हत्या के चार दिन बाद मामले का खुलासा किया।

वारदात का खुलासा करते हुए करते हुए पुलिस ने बताया कि 29 जनवरी को गिजवार मौहरी टोला में एक बच्चे का शव देखा गया था‌। वहां मौजूद लोग बच्चे के शव की पहचान नहीं कर पाए। चार दिन की कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे की हत्या के आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Father killed son Sidhi

खौफनाक वारदात मामले में थाना प्रभारी मझौली दीपक सिंह बाघेल ने जानकारी दी की हत्या का आरोपी उसका पिता ही है। ग्राम गिजवार सदनिहा टोला का आरोपी पिता प्रदीप सिंह गौड़ पिछले दो वर्षों से अपनी प्रेमिका विभा सिंह गौड़ के साथ सूरत में था। उसको एक बच्चा भी था, जिसकी हत्या हुई है। आरोपी ने यह भी बताया मृतक बच्चा आर्यन सिंह मेरा बेटा था। इस संबंध में प्रदीप सिंह एवं विभा सिंह के परिजनों को कोई जानकारी नहीं थी।

प्रदीप सिंह गौड़ और विभा सिंह गौड़ अपने बच्चे आर्यन सिंह गौड़ को लेकर घर आ रहे थे। रीवा पुराना बस स्टैंड में जाकर विभा ने प्रदीप के साथ जाने से मना कर दिया। इसके बाद प्रदीप सिंह गौड़ अपने बेटे आर्यन को लेकर 25 जनवरी को रात लगभग 11:00 बजे अपने घर गिजवार आया।

घर के पास पहुंचते हुए बच्चा रोने लगा तो प्रदीप सिंह ने बच्चे आर्यन सिंह को शांत करने का प्रयास किया। बच्चा शांत नहीं हुआ। प्रदीप सिंह ने गांव और परिवार के लोगों को बच्चे के बारे में पता चल जाने के डर से आर्यन सिंह की गला दबाकर मौत की नींद सुला दिया। गांव के बलजीत सिंह के खेत में गड्ढा खोदकर गाड़ दिया। उसके कपड़े और दूध की बोतल भी पास में छिपा दी।पुलिस ने प्रदीप को गिरफ्तार कर कपड़े, बोतल और बच्चे का शव बरामद कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+