Sidhi News: सनकी आशिक बोला शादी नहीं करोगी तो तुम्हारी जान ले लूंगा, मना किया तो प्रेमिका का गला रेता

घायल युवती को गंभीर हालत में इलाज के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है‌। वहां उसका उपचार जारी है।

girlfriend blade wise sidhi

मध्य प्रदेश के सीधी से बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां शादी नहीं करने पर एक सिरफिरे प्रेमी ने एकतरफा प्यार में प्रेमिका का गला ब्लेड से रेतकर उसे के मौत के घाट उतारने का प्रयास किया। गंभीर रूप से घायल युवती को परिजन उपचार के लिए सीधी जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। घटना बहरी थाना क्षेत्र की है।

जानकारी अनुसार घटना बहरी थानांतर्गत पोखड़ौर निवासी युवती का बहरी थाना एरिया निवासी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सोमवार की शाम करीब 6 बजे लड़की अपने घर के सामने साफ सफाई कर रही थी तभी अचानक दीपू रावत आया और लड़की से बोला कि मुझसे शादी करोगी या नहीं। लड़की ने कहा कि मम्मी पापा जहां शादी करेंगे वहीं करूंगी। इतने में दीपू रावत आग बबूला हो गया। उसने ब्लेड निकालकर कहा कि नई ब्लेड लाया हूं, यदि तुम मुझसे शादी के लिए हां नहीं बोलोगी तो तेरा गला काटकर जान से मार डालूंगा। मेरी नहीं होगी तो किसी की नहीं होने दूंगा।

Recommended Video

    Video: सनकी आशिक ने ब्लेड से काटा प्रेमिका का गला और फिर...

    यह सुनकर लड़की के होश उड़ गए और बचने की कोशिश की तो आरोपी ने उसका मुंह पकड़कर गले में ब्लेड मार दी। लड़की वहीं गिर गई, और खून बहने लगा। इतने में और शराबा सुनकर लड़की के परिवार वाले दौड़कर पहुंचे तो आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। लड़की को गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    हत्या के मामले में आरोपी गिरफ्तार

    वारदात को लेकर एडिशनल एसपी अंजलि का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि प्रेम प्रसंग का मामला है। लड़की के शादी से इंकार कर देने पर गुस्साए आरोपी ने उसका ब्लेड से गला काट दिया। घायल लड़की का इलाज चल रहा है। आरोपी युवक के विरुद्ध आईपीसी की धारा 307 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+