सीधी पेशाब कांड के बाद फिर आया एक और चौंकाने वाला मामला, कमलनाथ गुस्सा हुए तो एक्शन में मोहन सरकार
Sidhi News: सीधी में आदिवासियों के ऊपर लगातार कहर जारी है। पेशाब कांड के बाद स्कॉलरशिप का झांसा देकर सात आदिवासी छात्राओं से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जिसने हर किसी हैरान कर दिया है।
इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी आवाज बदलकर छात्राओं से बात करते थे। स्कॉलरशिप के बहाने उन्हें डॉक्यूमेंट के लिए बुलाते थे और फिर उनके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देते थे।

इस घटना को लेकर पूर्व सीएम कमनलाथ भाजपा सरकार पर हमलावर हो गए हैं। उन्होंने आदिवासियों की असुरक्षा को लेकर मोहन सरकार पर निशाना साधा है।
रीवा रेंज के एडीजी महेंद्र सिंह सिकरवार के मुताबिक, आरोपी से पूछताछ के दौरान बताया ककि अभी तक सात छात्राओं को अपना शिकार बना चुका हैं। जिसमें दो-दो छात्र अलग-अलग करके पुलिस में 4 छात्राओं ने शिकायत दर्ज कराई है।
पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी बृजेश प्रजापति, सहयोगी राहुल प्रजापति और संदीप प्रजापति और एक अन्य को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी अनुसार, आरोपी आवाज चेंज करने के लिए मैजिक वॉइस ऐप्स का इस्तेमाल करते थे। शासकीय कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं को स्कॉलरशिप के नाम पर झांसा देकर उनके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देते थे।
एडीजी रीवा रेंज महेंद्र सिंह सिकरवार ने सीधी में 7 आदिवासी छात्राओं से रेप के मामले में एसआईटी का गठन किया है। एडीजी रीवा रेंज 9 सदस्यीय एसआईटी बनाई है, जिसकी जिम्मेदारी रोशनी सिंह ठाकुर को दी गई है और वह सात दिन में अपनी रिपोर्ट पेश करेगी।
इस मामले को लेकर कांग्रेस मोहन सरकार पर हमलावर हो गई है। कमलनाथ ने पीड़ित छात्राओं को आर्थिक सहायता देने, मामले की उच्च स्तरीय जांच करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने आदिवासी बच्चियों की सुरक्षा के लिए विशेष टास्ट फोर्स के गठन की भी मांग की है। उन्होंने आदिवासियों की असुरक्षा को लेकर मोहन सरकार पर निशाना साधा है।












Click it and Unblock the Notifications