Sidhi News: सीधी में बड़ा हादसा, विश्वकर्मा पूजन सामग्री विसर्जन के दौरान जमुनिहा बांध में डूबे 3 युवक
Sidhi News: मध्य प्रदेश के सीधी जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। विश्वकर्मा पूजन सामग्री विसर्जन के दौरान तीन युवक बंधा में डूब गए।
तीनों की तलाश में अभियान चलाया जा रहा है। तीन युवकों के जमुनिहा बंधा में डूबने की खबर के बाद स्थानीय गोताखोर और स्थानीय लोग उनकी तलाश में जुट गए। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के जमुनिहा बंधा है।

बता दें कि विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर विश्वकर्मा जी की पूजा की गई थी। जिनकी पूजा सामग्री सोमवार की दोपहर 1:00 बजे जमुनिहा बंधा में विसर्जित करने पहुंचे हुए थे। वही इस दौरान मौके में थाना प्रभारी कोतवाली अभिषेक उपाध्याय के साथ राजस्व विभाग की टीम और पुलिस विभाग की टीम मौजूद है।












Click it and Unblock the Notifications